फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Electricity restored in Matena after 24 hours, villagers plunged into darkness, anger erupted.

Bageshwar News: मटेना में 24 घंटे बाद बहाल हुई बिजली, अंधेरे में डूबे ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Thu, 14 May 2026 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 14 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Electricity restored in Matena after 24 hours, villagers plunged into darkness, anger erupted.
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील मुख्यालय के समीपवर्ती मटेना गांव में बुधवार दोपहर से गुल हुई बिजली बृहस्पतिवार दोपहर बाद ही सुचारु हो पाई। भीषण गर्मी के बीच करीब 24 घंटे तक अंधेरे में रहने के कारण ग्रामीणों का ऊर्जा निगम के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही और फोन स्विच ऑफ करने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश चंद्र ने बताया कि बुधवार दोपहर बिजली कटने के बाद जब डंगोली सब स्टेशन फोन किया गया तो नंबर स्विच ऑफ मिला। ऊर्जा निगम के जेई राजेंद्र सिंह बोरा ने जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया, लेकिन पूरी रात गांव अंधेरे में रहा। जब ग्रामीणों ने एसडीएम और तहसीलदार को मामले से अवगत कराया, तब जाकर विभाग हरकत में आया। एसडीओ आनंद खोलिया ने बताया कि मटेना गांव में आपूर्ति बाधित होने की सूचना देर रात आठ बजे मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी थी, लेकिन रात के समय टूटे तारों को ठीक करना संभव नहीं था। बृहस्पतिवार सुबह कार्य पूरा कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed