{"_id":"57d6ed8e4f1c1ba73dd47409","slug":"electrician-death-by-hanging-on-the-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रीशियन ने फांसी पर लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रीशियन ने फांसी पर लटककर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
नगर के नुमाइशखेत निवासी एक इलेक्ट्रीशियन ने फांसी पर लटककर जान दे दी। मृतक की जेब से एक सुसाइट नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया है। रविवार की रात नुमाइशखेत निवासी राजकुमार कक्कड़ (45) पुत्र श्रीराम कक्कड़ ने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब से दो पन्नों का सुसाइट नोट और एक डायरी भी मिली है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक अविवाहित था और इलेक्ट्रीशियन का काम करने के साथ ही अपने भाई गुलशन और बिट्टू के साथ चाय की दुकान चलाता था। वरिष्ठ एसएसआई गोपाल राम ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच चल रही है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन