फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Election in Bageshwar

सब मतदाता करें मतदान, लोकतंत्र का बढ़ाए मान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Election in Bageshwar
बागेश्वर से बूथ के लिए रवाना होतीं सखी बूथ में तैनात महिला मतदान कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
अल्मोड़ा/बागेश्वर। आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र के महापर्व में यह आपके अमूल्य योगदान का दिन है। आज वेलेंटाइन डे भी है। ऐसे में लोकतंत्र के प्रति प्यार के इजहार का आपके पास स्वर्णिम अवसर है। घर पर रहकर छुट्टी मनाने की भूल न करें। बूूथ तक जरूर जाएं। खुद वोट डालें और अन्य को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। आपका एक-एक वोट लोकतंत्र की नींव को मजबूत करेगा। एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूूूमिका निर्वहन करें। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने की बारी अब आपकी है। आइये हम सब लोकतंत्र के इस महान उत्सव में भाग लेकर प्रदेश की खुशहाली के लिए अनिवार्य रूप से मतदान करें।
विज्ञापन

नये मतदाताओं का उत्साह
मैं पहली बार मतदान करने जा रही हूं। मेरा मतदान बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और युवाओं के कल्याण के लिए होगा। सभी मतदाताओं को अपनी जिले, राज्य और देश के विकास के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन

कंचन, नव मतदाता, बागेश्वर
मेरा पहला वोट योग्य और प्रगतिशील विचार वाले जनप्रतिनिधि के लिए है। लोकतंत्र ने सभी मतदाताओं को वोट की ताकत दी है। सभी लोगों को अपनी इस शक्ति का उचित प्रयोग करते हुए विकासोन्मुखी सरकार के चुनाव में योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योति मिश्रा, नव मतदाता गरुड़
शिक्षकों की अपील
लोकतंत्रात्रिक व्यवस्था में मतदान ही एकमात्र शक्ति है, जिसके दम पर हम अपनी पसंद की सरकार बना सकते हैं। मतदान करना सभी मतदाताओं का मौलिक अधिकार है। सभी लोगों को अपने अधिकार का प्रयोग कर योग्य प्रत्याशी का चुनाव करना चाहिए।
ममता पांडेय, प्रवक्ता राबाइंका पुरड़ा
प्रजातंत्र में मतदान को सर्वोपरि माना गया है। मतदाता अपने मत से सरकार को बदलने की ताकत रखता है। शत प्रतिशत मतदान होने पर ही एक योग्य प्रत्याशी और सुशासन चलाने वाली सरकार का चयन संभव है। सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए।
ललित मोहन जोशी, शिक्षक राइंका रातिरकेटी
कर्मचारियों की अपील
लोकतंत्र की अवधारणा मतदान पर टिकी हुई है। अगर मतदाता अपने मौलिक अधिकार का प्रयोग नहीं करेगा तो वह कैसे चुनी सरकार से शिकायत करेगा। सभी मतदाताओं को संविधान से मिली ताकत का प्रयोग करते हुए मतदान कर लोकतंत्र की मजबूती में योगदान देना चाहिए।
भुवन चंद्र जोशी, मिनिस्टीरियल कर्मचारी बागेश्वर
बुजुर्ग वोटरों का जज्बा
मतदाता का वोट ही प्रत्याशी और जनता के भविष्य का निर्धारण करता है। जनता की मूलभूत समस्याओं का निदान तभी होगा, जब एक योग्य व्यक्ति विधानसभा जाएगा। सभी मतदाताओं को योग्य प्रत्याशी के चयन के लिए मतदान करना चाहिए।
हिम्मत राम, बुजुर्ग मतदाता
पुराने समय में कहते थे कि हर जीवित आदमी को वोट करना चाहिए। अपने आसपास की परेशानी को देखकर नेताओं को कोसने की बजाय हमें मतदान करना चाहिए। मतदाता वोट देकर ही व्यवस्था को बदलने में अपना योगदान दे सकता है।
भागीरथी देवी, बुजुर्ग मतदाता
महिलाओं का जोश
वर्तमान में महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहीं हैं। ऐसे में उन्हें वोट करने में भी पीछे नहीं रहना चाहिए। महिलाएं मतदान करेंगी तो समाज में परिवर्तन जरुर आएगा। सभी महिलाओं को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
प्रीति खोलिया, महिला मतदाता
ग्रामीण महिलाएं ज्यादातर समय घर गृहस्थी में उलझी रहती हैं। उन्हें रोजमर्रा की परेशानियों का अहसास होता है। ग्रामीण महिलाएं अपने वोट की ताकत से मूलभूत समस्याओं से निजात दिलाने वाले योग्य प्रत्याशी का चयन कर सकती हैं।

अनीता जोशी, महिला मतदाता
इन्होंने भी की है अपील
जिस तरह से धर्म-कर्म, पूजा-पाठ और उपासना को लोग रोजाना की दिनचर्या में शामिल करते हैं। उसी तरह पांच वर्ष में एक बार होने वाले लोकतंत्र के पर्व में भी भागीदारी करनी चाहिए। सभी लोगों को खुशहाल देश और समाज के निर्माण के लिए मतदान करना चाहिए।
उमेश चंद्र तिवारी, पुजारी/पुरोहित मतदाता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed