फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Election Commission will keep an eye on election 

चुनाव में एक-एक बात का हिसाब रखेगा चुनाव आयोग

Wed, 20 Feb 2019 11:19 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Wed, 20 Feb 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
Election Commission will keep an eye on election 
बागेश्वर कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन की जानकारी देते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
लोक सभा चुनाव में चप्पे-चप्पे पर निगाह रखने और एक-एक बात का हिसाब रखने की चुनाव आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में व्यय लेखा अनुवीक्षण टीमों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी राहुल गोयल ने कहा कि निर्वाचन की अधिसूचना के साथ ही उड़न दस्तों, स्थैतिक टीमें चैक पोस्ट में संदेहास्पद वस्तुओं, शस्त्र,  नकदी, मदिरा के साथ ही बिना अनुमति की प्रचार सामग्री को भी जब्त किया जायेगा। 

इसकी रसीद भी वाहन स्वामियों को दी जाएगी। हर चैक पोस्ट पर वीडियोग्राफी होगी।सभी टीमें चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही सक्रिय हो जाएंगी। पुलिस, सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिसूचना से पहले ही सक्रिय हो जाएंगे। केएन तिवारी,  विवेक सोनकिया,  भावेश जगरिया, कैलाश राम वर्मा, राजेश आर्या, कमल किशोर टम्टा, हेमंत कुमार पंत, राकेश सिंह कंडरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए छह-छह उड़नदस्ते
व्यय लेखा अनुवीक्षण के मास्टर ट्रेनर वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भंडारी ने बताया कि जिले की दो विधानसभाओं कपकोट और बागेश्वर के लिए छह-छह उड़नदस्ते बनाए गए हैं। छह वीडियो निगरानी सर्विलांस टीम,  एक-एक वीडियो सर्विलांस टीम, एक-एक लेखा टीम बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन के दिन से जनसभा से लेकर मंच, फर्नीचर, माइक, वाहन और जिन झंडे, टोपी, मफलर पर उम्मीदार का नाम व फोटो हो उसकी वीडियोग्राफी होगी। प्रिटिंग प्रेस अनुमति प्राप्त सामग्री को ही प्रकाशित करने के साथ सामग्री में संख्या, प्रिटिंग प्रेस का नाम अंकित करेंगे। प्रचार सामग्री की भाषा बिना मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति की स्वीकृति के मान्य नहीं होगी। वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू ने बताया कि बिना अनुमति वाले वाहन प्रचार से बाहर किये जायेंगे। 20 हजार से अधिक की धनराशि के लिए चेक दिया जाएगा। अधिसूचना के बाद मदिरा के दुकानों की प्रतिदिन की बिक्री का हिसाब रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed