फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Election Awareness Campaign

मतदाता जागरुकता में मददगार साबित हो रहे एनिमेशन वीडियो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Election Awareness Campaign
बागेश्वर के मिलिंद बिष्ट ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बनाए एनिमेशन चित्र। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग की स्वीप टीम लगातार वोटरों को जागरूक कर रही है। मतदाताओं को प्रेरित करने और चुनाव आयोग के माध्यम से संचालित किए जा रहे विभिन्न एप की जानकारी देने के लिए कई एनिमेटेड फिल्में और कुमाऊंनी में वीडियो बनाए हैं। इन वीडियो को बीएलओ के व्हाट्सएप ग्रुप में प्रसारित किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वीप के अभिलेखीकरण समन्वयक और राइंका उडियार में तैनात शिक्षक मिलिंद बिष्ट ने इन एनिमेटेड वीडियो को तैयार किया है। उन्होंने एक से दो मिनट की कई वीडियो तैयार की हैं। जिनमें कहानियों के माध्यम से 18 वर्ष पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और वोट करने को प्रेरित किया गया है। वीडियो के माध्यम से मतदाता सूची में पंजीकरण कराने की जानकारी विस्तार से दी गई है। वोटर हेल्पलाइन एप से वोटर को मतदाता सूची में अपना नाम और बूथ संख्या की जानकारी जांचने की विधि बताई गई है। हेल्पलाइन नंबर 1950, सी-विजिल एप और पीडब्ल्यूडी एप के बारे में भी इन छोटी एनिमेशन फिल्मों के माध्यम से पूरी जानकारी दी गई है। मिलिंद ने बताया कि कोविड काल में डिजिटल पहल मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए मुफीद साबित हो रही है। इधर, स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी आलोक पांडेय और कैलाश प्रकाश चंदोला ने कहा कि मिलिंद लगातार रचनात्मक कार्यों से जुड़े रहते हैं। उनके बनाए वीडियो से बीएलओ को मतदाताओं को जागरूक करने में सहूलियत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed