फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Eight roads blocked in Bageshwar, population of 35 thousand affected

बागेश्वर में आठ सड़कें बाधित, 35 हजार की आबादी प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Eight roads blocked in Bageshwar, population of 35 thousand affected
बागेश्वर की सतचौरा-जल्थाकोट सड़क पर गिरा मलबा और पेड़। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मलबा, बोल्डर गिरने से जिले की 7 सड़कों पर यातायात बाधित रहा। कपकोट-कर्मी सड़क पर पुलिया क्षतिग्रस्त होने से कई दिनों से यातायात बाधत है। सतचौरा-जल्थाकोट सड़क पर भूस्खलन के कारण कई पेड़ भी आ गिरे। सड़कों के बंद होने से 35 हजार की आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सतचौरा-जल्थाकोट सड़क पर मलबे के साथ ही कई पेड़ आकर गिर गए। सड़क पर यातायात बाधित हो गया। भयूं-गुलेर, कमेड़ीदेवी-भैसूड़ी, बघर, धरमघर-माजखेत, शामा-नौकुड़ी, रिखाड़ी-वाछम सड़क मलबा गिरने से बंद हो गई। बंद सड़कों को खोलने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

कपकोट-कर्मी सड़क पर एक सप्ताह पहले पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिया की मरम्मत की जा रही है। लगातार हो रही बारिश से पुलिया की मरम्मत में दिक्कत आ रही है। लगातार बंद हो रही सड़कों से सरकारी अमले की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पानी के निकास की उचित व्यवस्था न होने से बरसात का पानी सड़कों पर बह रहा है। सुरक्षा दीवार न होने से भूस्खलन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई
बागेश्वर। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 22 से 25 जुलाई तक बारिश के आसार बताए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने अवगत कराया है कि कुछ स्थानों पर मध्यम तो कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed