{"_id":"67df00687ce2963626063600","slug":"education-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-114242-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: छात्र-छात्राओं ने लगाई उत्पादों की प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: छात्र-छात्राओं ने लगाई उत्पादों की प्रदर्शनी
Sat, 22 Mar 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय महाविद्यालय दुगनाकुरी में आयोजित बारह दिनी उद्यमिता विकास कार्यक्रम समाप्त हो गया है। उद्यम पंजीकृत कराने वाले छात्र-छात्राओं ने अपने उत्पाद और सेवाओं की प्रदर्शनी लगाई।
शनिवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष भगवत सिंह भाकुनी और प्राचार्य प्रो. हरिओम प्रकाश ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथि भगवत सिंह ने विद्यार्थियों को देवभूमि उद्यमिता योजना की महत्ता बताई। उन्होंने नोडल अधिकारी डॉ. विवेक कुमार और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। विद्यार्थियों ने डेयरी, बुटीक, कुमाऊंनी डांस क्लास, पहाड़ी शुद्ध शहद आदि के स्टॉल लगाए। डॉ. विवेक ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम का लाभ उठाकर स्वरोजगार स्थापित करने को कहा। इस मौके पर सलाहकार दिनेश पांडेय, डॉ. प्रफुल्ल गुप्ता, दिव्या कटियार, मुकेश कुमार आर्य, ललित चौबे, ललित सिंह, कैलाश राम, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद