फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   EConomics Workshop In DIET Bageshwar

Bageshwar News: व्यवहारिक तरीके से पढ़ाकर दैनिक जीवन से जोड़ा जा सकता है किताबी ज्ञान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
EConomics Workshop In DIET Bageshwar
बागेश्वर डायट में आयोजित कार्यशाला में शिक्षकों को संबोधित करते बीईओ चक्षुपति अवस्थी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में अर्थशास्त्र की दो दिनी प्रोजेक्ट निर्माण कार्यशाला शुरू हो गई है। कार्यशाला में जिलेभर से अर्थशास्त्र के 20 प्रवक्ता भागीदारी कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को अर्थशास्त्र के किताबी ज्ञान को व्यवहारिक तरीके से पढ़ाकर दैनिक जीवन से जोड़ने के गुर सिखाए जाएंगे। बीईओ चक्षुपति अवस्थी ने कहा कि अर्थशास्त्र जैसे विषय को रोचकता से पढ़ाकर आसान बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए बताया कि पहली बार अर्थशास्त्र में प्रयोगात्मक विषय को शामिल किया गया है। मुख्य संदर्भदाता रवि कुमार जोशी ने बताया कि सीबीएसई की तर्ज पर उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने अर्थशास्त्र में प्रयोगात्मक कार्य को जोड़ा है। जिसे प्रोजेक्ट के रूप में विद्यार्थियों से कराया जाएगा। वहां पर संदर्भदाता डॉ. मनोज चौहान, सुषमा टम्टा, उपेंद्र कनवाल, प्रवक्ता कुलदीप कोरंगा, आरडी जोशी, डौली जोशी, निहारिका पाठक, डॉ. बीडी पांडेय, डॉ. प्रेम सिंह मावड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed