फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   earthquake at bageshwar, seven killed

बागेश्वर में 7.2 तीव्रता का भूकंप, सात की मौत

Fri, 13 Oct 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Fri, 13 Oct 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
earthquake at bageshwar, seven killed
मॉक ड्रिल में घायलों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाते जवान - फोटो : अमर उजाला
जिले में शुक्रवार सुबह 7.2 तीव्रता के जबर्दस्त भूकंप में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोग गंभीर रूप से और 27 सामान्य रूप से घायल हो गए। इसके अलावा 86 पशुओं की भी मौत हो गई और 124 पशु घायल हो गए। इसके अलावा आग लगने से चार भवन क्षतिग्रस्त हो गए। घबराइए नहीं! यह भूकंप को लेकर किया गया मॉक ड्रिल था। इस अभ्यास में ऑब्जर्वर 13 सिख रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट सब्बल ए और सूबेदार गुरमुख सिंह ने मॉक ड्रिल में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया।  
विज्ञापन


मॉक ड्रिल के तहत सुबह आठ बजे 7.2 तीव्रता का भूकंप आने की सूचना सायरन बजाकर दी गई। इसका केन्द्र केंद्र चमोली जिला मुख्यालय से करीब 80 किमी की दूरी पर स्थित हेलंग बताया गया। तेज सायरन के बीच भूकंप आने की सूचना मिलते ही जिले के गठित बचाव दल, जिला अस्पताल, पुलिस लाइन, निर्माणाधीन रोडवेज बस अड्डा, दुगबाजार, बिलौना बस्ती के लिए स्टेजिंग एरिया से टीमें रवाना हुईं।
विज्ञापन


सभी केंद्रों में कर्मचारियों और जवानों ने घायलों को निकालने ,सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य किया। आईआरएस टीम की अधिकारी डीएम रंजना, एसपी मुकेश कुमार ने घटना स्थलों और जिला अस्पताल का मौका मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया। बाद में डीएम ने स्टेजिंग एरिया बिलौना में मॉक ड्रिल में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मॉंक ड्रिल का उद्देश्य जिम्मेदार अधिकारी की दक्षता की परख करना है। इस अभ्यास में सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम राहुल गोयल, डीडीओ केएन तिवारी, सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट, एसडीएम कपकोट रवींद्र सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी बीपी मौर्या, उप प्रभागीय वनाधिकारी बीएस साही, तहसीलदार दया चंद्र टम्टा, कमांडेंट होमगार्ड मदन मोहन पाठक सहित आईआरएस सिस्टम से जुडे़ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed