फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Early morning road digging caused a long traffic jam, causing inconvenience to students and staff.

Bageshwar News: सुबह के वक्त बीच सड़क पर खोदाई से लगा लंबा जाम, परीक्षार्थी और कर्मचारी परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Early morning road digging caused a long traffic jam, causing inconvenience to students and staff.
बागेश्वर। बागेश्वर-बैजनाथ मोटर मार्ग में रुनीखेत के पास सीमा सड़क संगठन की लापरवाही सामने आई है। बीआरओ ने सुबह के व्यस्त समय में सड़क खोदकर पाइप डालने का कार्य शुरू कर दिया गया, जिससे मार्ग पर करीब डेढ़ से दो घंटे तक वाहनों के पहिए पूरी तरह थम गए।
विज्ञापन

बुधवार को सड़क खोदाई के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई बच्चे परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए समय पर नहीं पहुंच सके। बीआरओ की इस मनमानी और खराब कार्यप्रणाली पर स्थानीय जनता का गुस्सा फूट पड़ा। हरीश रावत, दिग्विजय फर्स्वाण, कैलाश भाकुनी, ललित जोशी, प्रेमा टंगड़िया, हेमा बिष्ट, उमेश जोशी और चंपा देवी आदि ने तीखी नाराजगी व्यक्त की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के निर्माण कार्य रात के समय या ट्रैफिक कम होने पर किए जाने चाहिए, न कि सुबह के पीक ऑवर्स में। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed