फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Duulhn attired like the city Bagnath

दुुल्हन की तरह सज गई बागनाथ नगरी

Thu, 12 Jan 2017 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Thu, 12 Jan 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
Duulhn attired like the city Bagnath
बागेश्वर में सजा मंदिर - फोटो : अमर उजाला
नगर में 13 जनवरी से शुरू हो रहे कुमाऊं के सुप्रसिद्ध उत्तरायणी मेले की तैयारियां पूरी हो गई हैं। भगवान बागनाथ की नगरी दुल्हन की तरह सज गई है। सुदूरवर्ती क्षेत्रों से लोक कलाकार और व्यापारी पहुंच चुुके हैं। नगर पालिका परिषद ने नगर और पवित्र संगम पर स्वच्छता अभियान पूरा कर लिया है। पौराणिक बागनाथ समेत अन्य मंदिरों को बिजली की लड़ियों से सजाया गया है। नुमाईशखेत में झूले और चर्खे लग गए हैं। सांस्कृतिक मंच को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
विज्ञापन



प्रशासन और नगर पालिका परिषद ने उत्तरायणी मेले के प्रस्तावित कार्यों को पूरा कर लिया है। मेला समिति ने मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के पूरे प्रयास किए हैं। मंदिरों और स्नान घाटों को साफ सुथरा बना दिया हैै। इस बार संगम पर दुकानें लगाने की इजाजत नहीं दी गई है। बागनाथ, मंदिर समूह, राधा कृष्ण, चंडिका और नीलेश्वर महादेव के मंदिर में खास सजावट की गई है। श्री पंच दशनाम अखाड़ा को भी सजाया गया है। वहां दूर दूर से संतों का पहुंचना शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


नुमाईशखेत मैदान में झूले चर्खे लग गए है। विकास प्रदर्शनी के लिए सरकारी महकमों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। गोमती के समीप, जिला पंचायत परिसर और भोटिया पड़ाव में बाहरी क्षेत्रों से आने वाले व्यापारियों ने अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं। सरयू और गोमती के ऊपर अस्थाई पुलों का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed