{"_id":"5741ed694f1c1b7818690a76","slug":"during-the-hand-cartridge-exploded-in-fishing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली मारने के दौरान हाथ में फटा कारतूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली मारने के दौरान हाथ में फटा कारतूस
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sun, 22 May 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोमती नदी में विस्फोटक से मछली का शिकार करने के दौरान एक युवक के हाथ में ही कारतूस फट गया। लहूलुहान युवक अन्य साथियों के साथ भाग गया। पुलिस को भी घटना के बारे में जानकारी नहीं है। द्यांगण के पास रविवार को कुछ युवक नदी में ब्लास्टिंग कर मछलियों का शिकार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि विस्फोटक को तालाब में डालने से पहले ही एक युवक के हाथ में कारतूस फट गया।
इससे युवक का हाथ फट गया। इस युवक के साथी लहूलुहान हाथ को बांधने के लिए पास ही खेतों में काम कर रही महिलाओं से कपड़ा मांगने पहुंचे। इसके बाद सभी युवक नदी के रास्ते ही भाग गए। द्यांगण के लोगों ने इन युवकों को आसपास ढूंढा लेकिन कोई पता नहीं चल सका। आदर्श कठायत, मुन्ना कठायत, हरीश कठायत, शिवा कठायत, अर्जुन राणा, प्रदीप रौतेला आदि ग्रामीणों का कहना है कि मछलियों को मारने के लिए नदी में करंट, जहर, ब्लीचिंग, विस्फोटकों का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने इस तरह से मछली मारने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन