फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Due to the neglect of the movement, the anger growing among the members of the district panchayat

आंदोलन की उपेक्षा से जिला पंचायत सदस्यों में पनप रहा रोष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Due to the neglect of the movement, the anger growing among the members of the district panchayat
बागेश्वर। पिछले 11 दिन से जिपं की अनियमितताओं की जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलित जिपं उपाध्यक्ष और सदस्यों में आंदोलन की उपेक्षा को लेकर रोष पनपने लगा है। उपाध्यक्ष और सदस्यों ने सरकार पर आंदोलन को दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अति गंभीर आरोपों पर कार्रवाई न होने से भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का नारा देने वाली सरकार की कार्यप्रणाली भी उजागर हो रही है।
विज्ञापन

पिछले 15 जून से जिपं कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक धरना दे रहे जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार, जिपं सदस्य हरीश ऐठानी, सुरेंद्र खेतवाल, इंदिरा परिहार, पूजा आर्या, रूपा कोरंगा, रेखा देवी, गोपा धपोला, वंदना ऐठानी ने शुक्रवार को भी अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर नारेबाजी की। इन लोगों का कहना था कि जिपं में छह के स्थान पर सात कनिष्ठ सहायकों की तैनाती कर दी गई है। वाहनों को चालकों के बजाय संविदा पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चला रहे हैं। उनको नियम विरुद्ध चालकों का भत्ता दिया जा रहा है। जिपं में विवेकाधीन कोष के नाम पर 55 प्रतिशत बजट पर कब्जा जमाया जा रहा है। बावजूद इसके सरकार और प्रशासन मौन है। कहा कि इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो न्याय के लिए उच्चतम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन

नौटंकी है जिपं सदस्यों का आंदोलन : भौर्याल
बागेश्वर। कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने जिपं में चल रहे आंदोलन को नौटंकी करार देते हुए कहा है कि आंदोलन राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा है कि जिपं अध्यक्ष ईमानदारी से कार्य कर रही हैं। अध्यक्ष की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। कहा है कि जिपं के पिछले कार्यकाल की जांच विचाराधीन है। इस सब को छुपाने के लिए आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन से जिपं के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक आरोपों की जांच तो करा दें, सामने आ जाएगी हकीकत
बागेश्वर। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल के आंदोलन को नौटंकी बताने पर जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिवार और आंदोलित सदस्यों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भौर्याल ने 11 दिन बीतने के बाद भी आंदोलन की सुध नहीं ली है। प्रदेश में सरकार भाजपा की है, भौर्याल विधायक हैं। जिपं पर लगे गंभीर आरोपों की जांच करा दें, पता चल जाएगा कि उपाध्यक्ष और सदस्य नौटंकी कर रहे हैं, या विधायक और सरकार गंभीर आरोपों को दरकिनार करने का काम कर रहे हैं। इन लोगों ने जिपं पर लगे आरोपों की उच्च स्तरीय जांच कराने की चुनौती देते हुए कहा है कि सारी हकीकत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed