फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dry crop due to lack of irrigation in lower areas

निचले क्षेत्रों में सिंचाई न होने से सूखी फसल

Fri, 21 Sep 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Fri, 21 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Dry crop due to lack of irrigation in lower areas
चौखुटिया के भगोती में सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
 रामगंगा बांई नहर में लंबे समय से पानी न मिलने कारण धान की फसल सूख गई है। इससे गुस्साए जेठवा के ग्रामीणों ने भगोती में एकत्रित होकर सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। तीन दिन के भीतर नपानी न मिलने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि नहर की मरम्मत व सफाई न होने से निचले क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे भगोती, जेठुवा, दीपाकोट व खनूली सहित कई गांव में धान की फसल पूरी तरह से सूख चुकी है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा लंबे समय से न तो नहर की सफाई की गई है और न ही मरम्मत की गई है।
विज्ञापन


 जिससे खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी बर्बाद हो चुकी फसल का मूल्यांकन किया जाए। फिर इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से क्षति की वसूली की जाय। ताकि उन्हें भी सबक मिल सके।  प्रदर्शन करने वालों में जेठुवा के प्रधान हरीराम, पूरन सिंह, कृपाल सिंह, नारायण सिंह, हरिकृष्ण शर्मा, विनोद आर्या, गंगादत्त जोशी, रमेश जोशी, राजेंद्र सिंह, लछिमा देवी, तारा, गीता, बसंती, सरिता, हंसी, लक्ष्मी, कमला देवी, सुमित सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed