फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Drug business spreading rapidly in Bageshwar

बागेश्वर में तेजी से फैल रहा नशे का कारोबार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Drug business spreading rapidly in Bageshwar
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जिले में लगभग हर महीने चरस और स्मैक पकड़ी जाती है। केवल पिछले 19 महीने के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में करीब छह किलो चरस और 263 ग्राम स्मैक पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 में जिले में स्मैक तस्करी के 26 मामले पकड़ में आए और करीब 170 ग्राम स्मैक बरामद हुई। वर्ष 2021 में चरस तस्करी के 13 मामलों में करीब 2.90 किलो चरस बरामद हुई। वर्ष 2022 में अब तक स्मैक तस्करी के छह मामले सामने आ चुके हैं। 93 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। चरस तस्करी के भी इस साल 11 मामले सामने आ चुके हैं। 2.80 किलो चरस पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन

तेजी से फैलते नशे के कारोबार की गिरफ्त में युवा पीढ़ी आ रही है। खास बात यह है कि स्मैक के धंधे में अधिकतर युवा लिप्त पाए जाते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवा किस कदर नशे और नशे के गोरखधंधे की दल-दल में धंसते जा रहे हैं। पुलिस चरस और स्मैक तस्करी के भंडाफोड़ करने के लिए अक्सर अभियान चलाती है। नशे के कारोबारी पुलिस की गिरफ्त में भी आते हैं लेकिन नशे के कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को हतोत्साहित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जाता है। पुलिस के साथ ही एसओजी की टीम लगातार छापा मारती है। तस्करी में लिप्त लोगों को पकड़ा जाता है। युवा पीढ़ी, विद्यार्थियों और अभिभावकों को नशे के दुष्परिणामों को लेकर जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed