{"_id":"57a9be794f1c1bf05dee42e2","slug":"drove-be-cheaper-solution-to-the-problems-of-vendors","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ता गल्ला विक्रेताओं की समस्याओं का किया जाए समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ता गल्ला विक्रेताओं की समस्याओं का किया जाए समाधान
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Tue, 09 Aug 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सस्ता गल्ला विक्रेताओं की बैठक में समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने आधार कार्ड से नहीं जुड़े उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिलने, बीपीएल व अंत्योदय कार्ड धारकों के हिसाब में गड़बड़ी सहित तमाम समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
नगर के राधाकृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अभी तक कई राशन कार्ड धारकों के आधार कार्ड नहीं बने हैं। ऐसे में उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। गल्ला विक्रेताओं ने बीपीएल-अंत्योदय कार्ड धारकों के हिसाब में भी गड़बड़ी की बात उठाई। कहा कि एपीएल कार्डों का कोई प्रमाण नहीं है।
ऐसे में गल्ला विक्रेताओं के सामने कार्ड धारकों को राशन देने की समस्या पैदा हो रही है। सभी गल्ला विक्रेताओं ने इन समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई। बैठक में लछम सिंह, गणेश सिंह रावल, नवीन, संतोष कांडपाल, प्रेम कुमार, गोविंद पांडेय, हरीश चंद्र, आनंद सिंह, जगदीश जोशी आदि उपस्थित थे।