{"_id":"58e132e04f1c1b493e5b4433","slug":"drinking-water-is-available-on-the-third-day-in-mandalasera-region","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलसेरा क्षेत्र में तीसरे दिन मिल रहा है पीने का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलसेरा क्षेत्र में तीसरे दिन मिल रहा है पीने का पानी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sun, 02 Apr 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर का मंडलसेरा क्षेत्र गंभीर जल संकट से जूझ रहा है। हजारों की आबादी होने के बावजूद क्षेत्र के लिए सीमित पेयजल योजनाएं नहीं हैं। लोगों को तीसरे दिन पीने का पानी मिल रहा है। परेशान लोगों ने अब आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
पिछले एक दशक के भीतर मंडलसेरा क्षेत्र का तेजी के साथ विस्तार हुआ है। इस क्षेत्र में हजारों की आबादी बढ़ने के बावजूद अभी तक नई पेयजल योजनाएं नहीं बनाई गई हैं। जो योजनाएं पहले से चल रही हैं आबादी बढ़ने से उन योजनाओं का पानी नाकाफी हो रहा है। कुछ क्षेत्रों में हालात यह हैं कि लोगों को तीसरे दिन पानी मिल रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर पांडे का कहना है कि मंडलसेरा के बगल से सरयू नदी बहती है। इसके बाद भी यहां के लोगों को जरूरत का पानी नहीं मिल पाता है। गर्मियों में जल संकट बहुत बढ़ जाता है।
योजना में नियमित पानी नहीं आने से कई बार उन्हें तीन से चार दिन पुराने पानी से भोजन बनाना पड़ता है। मंडलसेरा निवासी उत्तम सिंह टाकुली, पुष्कर पंडा, नंदन सिंह, गोपाल सिंह, शेर सिंह रौतेला, विमला बिष्ट, पंकज बिष्ट, दीप शर्मा, बलवंत सिंह, गोकुल दानू, हरीश चंद्र, सतीश चंद्र, रुद्र सिंह, चंद्रशेखर पाठक आदि ने जल संस्थान से क्षेत्र के लिए शीघ्र नई पेयजल योजना बनाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।