फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Drinking water, health problems should be solved soon

Bageshwar News: पेयजल, स्वास्थ्य समस्याओं का जल्द हो निदान

Tue, 16 Apr 2024 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 16 Apr 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Drinking water, health problems should be solved soon
बागेश्वर के कठपुड़ियाछीना में बैठक करते जन संघर्ष समिति के सदस्य। संवाद
बागेश्वर। कठपुड़ियाछीना क्षेत्र में कई दिनों से जारी पेयजल संकट को लेकर लोगों में रोष बढ़ रहा है। कठपुडि़याछीना जन संघर्ष समिति की मासिक बैठक में पेयजल संकट का निदान नहीं होने पर सदस्यों ने रोष जताया।
विज्ञापन

सोमवार को समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में धूराफाट क्षेत्र के गांवों में पेयजल किल्लत का मुद्दा छाया रहा। समिति का कहना है कि हर साल गर्मी आते ही क्षेत्र की पांच हजार से अधिक की आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके प्रशासन पेयजल किल्लत दूर करने के लिए गंभीरता से कार्य नहीं कर रहा है। समिति ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छानी का उच्चीकरण करने, नायल, बिनौला और सिमतोली में सड़क निर्माण के दौरान काटी जमीन का ग्रामीणों को जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की। समिति ने क्षेत्र के विकास के लिए कठपुड़ियाछीना को जल्द विकासखंड का दर्जा देने की मांग भी दोहराई। बैठक में शंभू दत्त मिश्रा, एनके मिश्रा, खीम सिंह नेगी, शंकर मिश्रा, जगमोहन मेहता, प्रेम राम, उर्मिला मिश्रा, दया मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed