{"_id":"5712705a4f1c1bb7694a6abe","slug":"dr-ambedkar-have-to-comment-on-the-arrest-of-professor","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. अंबेडकर पर टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर की हो गिरफ्तारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. अंबेडकर पर टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर की हो गिरफ्तारी
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Sat, 16 Apr 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
गुस्सा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. भीमराव अंबेडकर पर जातिवादी टिप्पणी करने वाले गोपेश्वर (चमोली) के प्रोफेसर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। एसोसिएशन ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन
एडीएम एसएस जंगपांगी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में एससीएसटी शिक्षक एसोसिएशन का कहना है कि गोपेश्वर (चमोली) महाविद्यालय में तैनात प्रोफेसर भगवती प्रसाद ने सोशल मीडिया में डॉ. अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। इससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
एसोसिएशन ने 24 घंटे के भीतर प्रोफेसर की गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष संजय कुमार टम्टा, जिला मंत्री गिरीश चंद्र धौनी, अरविंद कुमार, संजय कुमार, विनोद कुमार, गोविंद प्रसाद, विमल कुमार, विनोद प्रकाश, राजेश कुमा, संजय कुमार, राजेश कुमार, बसंत कुमार, सुंदर धौनी, किशन विश्वकर्मा आदि थे।
विज्ञापन