{"_id":"5bbf9371bdec22501f4abe24","slug":"dpr-of-tanakpur-bageshwar-railway-line-will-be-built-on-old-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने सर्वे पर बनेगी टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन की डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने सर्वे पर बनेगी टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन की डीपीआर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
बागेश्दवर में रेल आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाते विधायक चंदन राम दास।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहु प्रतीक्षित टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन की डीपीआर पुराने सर्वे के आधार पर बनाई जाएगी। पिछले दिनों दिल्ली में रेल आंदोलनकारियों के बीच हुई वार्ता और बागेश्वर में चल रहे अनशन के बीच रेल मंत्री ने मंत्रालय को यह निर्देश दिए हैं। इसी वर्ष डीपीआर स्वीकृति के लिए लोकसभा में पेश की जाएगी।
बृहस्पतिवार शाम क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए सर्वे में ज्यादा समय और संसाधन लगेंगे। रेल मंत्री ने वर्ष 2012 के पुराने सर्वे के आधार पर ही डीपीआर बनाने के निर्देश मंत्रालय के अधिकारियों को दिए हैं। इसके बाद डीपाआर को वित्त मंत्रालय से स्वीकृति दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री ने इसी वर्ष डीपीआर को लोक सभा में स्वीकृति के लिए पेश करने का भरोसा भी दिया है। रेल मंत्री के इस भरोसे के साथ ही बहु प्रतीक्षित रेल मार्ग निर्माण की कवायद एक कदम और आगे बढ़ी है।
मंत्री के भरोसे के बाद माने रेल आंदोलनकारी
बागेश्वर। रेल मंत्री के भरोसे के बाद आंदोलनकारी फिलहाल मान गए हैं। उन्होंने पिछले दो माह से चल रहा क्रमिक अनशन स्थगित कर दिया है। उन्होंने भरोसे पर जल्द अमल न होने की सूरत में फिर आंदोलन का रास्ता पकड़ने की चेतावनी भी दी। बृहस्पतिवार शाम बागेेश्वर के विधायक चंदन राम दास जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया के साथ तहसील परिसर में चल रहे अनशन स्थल पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों को मंत्री के फैसले और निर्देश की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार रेल मार्ग निर्माण को लेकर पूरी तरह गंभीर है। इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने मंत्री का संदेश देते हुए अनशनकारियों से आंदोलन वापस लेने की अपील की। इस दौरान नीमा दफौटी, खड़क राम आर्या, गोविंद भंडारी, हयात मेहता, बालकृष्ण, किशन मलड़ा, गीता रावल, गोकुल जोशी आदि थे। ब्यूरो