फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dozens of people got into the drain and cleaned the Bhagirathi

दर्जनों लोगों ने नाले में उतरकर की भागीरथी की सफाई

Sun, 30 Apr 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 30 Apr 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Dozens of people got into the drain and cleaned the Bhagirathi
भागीरथी नाले में सफाई अभियान चलाते लोग।  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पवित्र भागीरथी नाले पर सफाई अभियान जारी है। रविवार को दर्जनों लोगों ने गधेरे में उतरकर नाले में जमा कूड़ा करकट साफ किया। लगातार सफाई अभियान चलने से अब भागीरथी नाला काफी हद तक साफ नजर आने लगा है इससे इस अभियान में जुटे सदस्यों में खुशी है। 


बागेश्वर में सरयू गोमती संगम स्थल को त्रिवेणी संगम बनाने वाले भागीरथी नाले को पिछले दो दशकों से मैला किया जा रहा था। धार्मिक महत्व के बावजूद लोगों द्वारा इस गधेरे में घरों का कूड़ा और गंदे पानी की निकासी के पाइप डालकर इसे गंदा किया जा रहा है।   इसके धार्मिक महत्व को देखते हुए जागरूक लोगों की ओर से पवित्र भागीरथी अभियान के अंतर्गत भागीरथी नाले की सफाई की जा रही है। प्रशासन के सहयोग से अब इस गधेरे का अधिकांश कूड़ा करकट साफ हो चुका है। 
विज्ञापन



इस रविवार को भी बड़ी संख्या में लोगों ने गधेरे में उतरकर कूड़ा उठाया। इस कूड़े को नगरपालिका के वाहन से निस्तारित किया गया। सफाई के दौरान मीट मार्केट के समीप सबसे अधिक गंदगी मिली। सफाई अभियान चलाने वालों में भीम सिंह कोरंगा, उमेश सिंह, आलोक पांडेय, शंकर पांडेय, हिमांशु जोशी सहित पतंजलि समिति के दर्जनों सदस्य शामिल रहे। अभियान की शुरुआत करने वाले आलोक पांडेय का कहना है कि जल्दी ही कोर टीम की एक बैठक कर भागीरथी नाले की पवित्रता को लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी नगरवासियों से इस कार्य में सहयोग देने का आह्वान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed