{"_id":"65e8af6a101397df3707ef58","slug":"dolly-is-the-only-support-for-the-villagers-of-ghatgad-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-104822-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: घटगाड़ के ग्रामीणों के लिए डोली ही सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: घटगाड़ के ग्रामीणों के लिए डोली ही सहारा
Wed, 06 Mar 2024 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। घटगाड़ गांव में 24 साल से मांग के बावजूद सड़क नहीं बनी है। सड़क न होने से मरीजों को डोली के सहारे दो किमी की चढ़ाई पार कर सड़क तक लाकर अस्पताल पहुंचाना ग्रामीणों की मजबूरी है। मंगलवार को गांव के हरीश लाल की तबीयत अचानक खराब हो गई। उनके हाथ-पैरों ने काम करना बंद कर दिया। जिसके बाद उन्हें डोली की मदद से सड़क पर लाना पड़ा।
पगना और बोहाला के निकटवर्ती घटगाड़ गांव में 350 से अधिक की आबादी निवास करती है। गांव के लिए सड़क की लगातार मांग के बावजूद अब तक नहीं बन पाई है। ग्रामीणों ने लकड़ी के दो डंडों पर चादर बांधकर वैकल्पिक डोली तैयार की ताकि मरीज को लिटाकर सड़क तक लाया जा सके। युवाओं ने बारी-बारी से मरीज को डोली की मदद से सड़क तक पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल लाया जा सका। ग्रामीण प्रमोद कुमार, राजेंद्र प्रकाश, प्रकाश चंद्र, हरीश चंद्र, बालम कुमार, नवीन कुमार, श्याम लाल, देवेंद्र कुमार, भुवन चंद्र, चंद्रशेखर, कैलाश कुमार ने मरीज को डोली से लाने में मदद की।