फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Doctors did not reach OPD room in due time

तय समय में ओपीडी कक्ष में नहीं पहुंचे डॉक्टर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Doctors did not reach OPD room in due time
सुबह 9:18 बजे तक खाली रहा जिला अस्पताल बागेश्वर का सर्जन कक्ष। - फोटो : BAGESHWAR
ताल में अधिकतर डॉक्टर अपने ओपीडी कक्ष में समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे मरीजों को इलाज के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में पड़ताल की। इस दौरान ज्यादातर डॉक्टरों केबिन के खाली पाए गए। हालांकि ओपीडी समय से शुरू हो गई थी। लेकिन डॉक्टरों के ओपीडी कक्ष में न पहुंचने से कई मरीज पर्चा कटाने के बाद डॉक्टरों के इंतजार में केबिन के बाहर टकटकी लगाए बैठे नजर आए। कई लोगों ने बताया कि वह दूर के गांवों से उपचार के लिए आए हैं। डॉक्टरों के समय पर न आने से उन्हें परेशानी हो रही है। शीतकाल में अस्पताल की ओपीडी का समय सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक का है जबकि अधिकतर डॉक्टर अपने कक्ष में देर से पहुंच रहे हैं। मरीजों ने कुछ डॉक्टरों पर जल्दी जाने का भी आरोप लगाया है।
निर्धारित समय में कोई नहीं पहुंचा ओपीडी कक्ष में
स्त्री रोग विशेषज्ञ - अस्पताल पहुंचने का समय नौ बजे है, लेकिन 9:25 बजे तक स्त्री रोग कक्ष खाली रहा।
बाल रोग विशेषज्ञ - 9:27 मिनट तक बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष के दरवाजे पर ताला लगा रहा। इस दौरान मरीज ताला खुलने का इंतजार करते रहे।
सर्जन - 9:18 तक सर्जन की कुर्सी खाली रही। रोगी सर्जन के इंतजार में चक्कर काटते रहे।
दंत विभाग - 9:11 तक दंत विभाग में डॉक्टर की कुर्सी खाली रही।
होम्योपैथिक विभाग - 9:25 बजे तक होम्योपैथिक विभाग में कोई डॉक्टर नहीं दिखा। तब तक कक्ष में लगी कुर्सी खाली रही। इसके बाद जिला चिकित्सालय के सभी डॉक्टरों के अस्पताल पहुंचने पर रोगियों को राहत भी मिली।
विज्ञापन

ओपीडी से पहले अधिकतर डॉक्टर वार्ड में भर्ती रोगियों को देखने जाते हैं। इसमें आधा घंटे से अधिक समय लग जाता है। वीआईपी, इमरजेंसी और पोस्टमार्टम ड्यूटी भी रहती है। इससे अस्पताल में डिजिटल और मैनुअल दोनों तरीकों से डॉक्टरों की उपस्थिति लगती है लेकिन इसमें मैनुअल रजिस्टर को भी विश्वसनीय माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एसपी त्रिपाठी सीएमएस, जिला चिकित्सालय बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed