फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Doctor For Covid

डॉक्टर की सलाह, दिन में तीन बार भाप ले, चार लीटर गुनगुना पानी पीएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Doctor For Covid
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक है। आजकल लक्षणविहीन और कम लक्षण वाले मरीज ज्यादा हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक हल्के लक्षण वाले लोगों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। जिले के 1025 कोरोना संक्रमितों में से 923 का घर पर उपचार चल रहा है जबकि 102 लोग कोविड अस्पताल और केयर सेंटर में भर्ती हैं।
विज्ञापन

सीएचसी कांडा के प्रभारी और प्राइमरी केयर मनोचिकित्सक डॉ. हरीश पोखरिया का कहना है कि बेशक कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा प्रभावी है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। होम आइसोलेशन में ही अधिकतर लोग कोरोना से उबर चुके हैं। उनका कहना है कि कोरोना के प्रति लोग बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में रह रहे लोग निरंतर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करते रहें। ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल की जांच करते रहें। ज्यादा तकलीफ होने पर अस्पताल में उपचार कराएं। डॉ. पोखरिया के अनुसार कोरोना से बचाव के लिए दिन में रोजाना तीन बार गरम पानी की भाप लें और कम से कम चार लीटर गुनगुना पानी पीएं। स्वयं को सकारात्मक रखें। सोशल मीडिया पर आने वाली भ्रामक खबरों से बचें। इनसे बेवजह का डर और मानसिक तनाव हो सकता है। हरी सब्जी, फल, दूध, दाल का इस्तेमाल ज्यादा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed