फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Do complete work, want reasonable price

करते हैं पूरा काम, चाहिए वाजिब दाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Do complete work, want reasonable price
गरुड़ तहसील में बेमियादी धरना देतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सातवें दिन भी बेमियादी धरना दिया। बागेश्वर, कपकोट और कांडा तहसील में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिनभर नारेबाजी की। काम के बदले वाजिब दाम के लिए 18 हजार रुपये मानदेय देने, विभागीय पदोन्नति के लिए आयु सीमा हटाने की मांग की। अनदेखी पर आंदोलन तेज करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

बागेश्वर में जिला उपाध्यक्ष लीला आर्या, कोषाध्यक्ष देवकी रावल, ब्लॉक अध्यक्ष गीता पांडे, मरियम डेविड, सुषमा पांडे, नीमा खेतवाल, सोनू आर्या, मुन्नी आर्या आदि थे। कपकोट में संगठन अध्यक्ष हंसी ऐठानी, मंजू देवी, शांति देवी, कौशल्या कोरंगा, हीरा गढ़िया, विमला मेहरा, सरला कोरंगा, हेमा आर्या, देवकी कपकोटी, जानकी ऐठानी आदि ने धरना दिया। वहीं कांडा में नीमा आर्या, मंजू, हेमा कर्म्याल आदि ने प्रदर्शन किया। उधर गरुड़ में प्रदेश उपाध्यक्ष विमला कोहली, जिलाध्यक्ष भगवती जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष नीमा गोस्वामी, सचिव किरन मिश्रा, दया जोशी, शारदा देवी, शीला लोहनी, ममता रावत, कमला पंत आदि ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मौलेखाल में आठवें दिन भी धरना जारी
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। आंगनबाड़ी सेविकाओं ने तहसील मुख्यालय सल्ट परिसर में आठवें दिन भी धरना दिया गया। उन्होंने देहरादून में चल रहे आंदोलन को भी समर्थन जताया। धरने पर ब्लॉक अध्यक्ष रिहाना, सुमित्रा देवी, पुष्पा रावत, गुड्डी भट्ट, संगीता शर्मा, सुनीता रावत, दीपा मेहरा, भगवती लखचौरा, पुष्पा देवी, पुष्पा रावत, शीला देवी, कुसमा देवी, मुन्नी रावत, देवकी देवी, आनंदी बिष्ट आदि बैठीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा हेल्थ वर्कर्स कल हड़ताल पर रहेंगी
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने संयुक्त ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आठ जनवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का एलान किया है। आशाएं जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन करेंगी।

उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की ब्लॉक अध्यक्ष धना कत्यूरा ने आरोप लगाया कि आशा वर्कर्स की उपेक्षा की जा रही है। उन्हें न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है। जो प्रोत्साहन राशि आशाओं ने लंबे संघर्ष के बाद हासिल की थी, सरकार ने उसे भी बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि आशाओं को लगातार फील्ड वर्क करने के बावजूद फील्ड कर्मचारियों की भांति कोई सुविधा और भत्ता भी नहीं मिलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed