फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM urges vaccination on social media

डीएम ने सोशल मीडिया पर की टीकाकरण की अपील

Wed, 01 Nov 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 01 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन

खसरा रुबेला के टीकाकरण के बाद बीमार पड़ी सभी छात्राओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस घटना के बाद लोगों में किसी तरह का भय न हो इसके लिए डीएम रंजना ने सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चों को आवश्यक रूप से टीका लगवाने की अपील की है। 

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को राइंका विजयपुर में खसरा रुबेला के टीके लगने के बाद 15 छात्राओं की तबियत बिगड़ गई थी। इन छात्राओं को जिला अस्पताल बागेश्वर में भर्ती कराया गया था। वहां प्राथमिक इलाज के बाद तबियत में सुधार होने पर 10 छात्राओं को छुट्टी दे दी गई थी। बुधवार को शेष पांच छात्राओं को भी छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कमजोरी और भूखे पेट होने के कारण कुछ छात्राओं को चक्कर आने की शिकायत हुई थी। 
विज्ञापन


इस घटना के बाद टीकाकरण को लेकर किसी तरह की अफवाह न फैले इसको लेकर बुधवार को डीएम रंजना ने सोशल मीडिया पर संदेश भेजकर लोगों से बच्चों को टीका आवश्यक रूप से लगवाने की अपील की। उन्होंने सभी अभिभावकों से टीकाकरण को लेकर किसी तरह की शंका होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बसंत ने बताया कि टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित है। इससे डरने की जरूरत नहीं है। तमाम तरह की बीमारियों से बचाव के लिए पांच से 15 साल तक के बच्चों को टीकाकरण कराने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed