{"_id":"61b3a3e007c8ed5a7b6899c4","slug":"dm-takes-meeting-of-nodal-officers-bageshwar-news-hld447242871","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के दौरान अवैध शराब और नगदी पर रखी जाएगी कड़ी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के दौरान अवैध शराब और नगदी पर रखी जाएगी कड़ी नजर
विज्ञापन
बागेश्वर में चुनाव संबंधी बैठक लेते डीएम। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने को लेकर विकास भवन सभागार में स्थैतिक निगरानी से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम विनीत कुमार ने चुनाव के दौरान अवैध शराब और नगदी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में एक प्रत्याशी 30 लाख 80 हजार तक की राशि खर्च कर सकता है। उन्होंने चुनाव की रैलियों और कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी के दौरान रैली में मौजूद लोगों की संख्या, वाहन, पोस्टर और बैनरों पर विशेष निगरानी रखने को कहा। अधिक राशि ले जाने वाले के साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने पर धन जब्त करने के निर्देश दिए। अवैध शराब ले जाने वाले पर भी सख्त कार्रवाई करने को कहा। आचार संहिता उल्लंघन करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी व्यय पूरन चंद्र उप्रेती ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव खर्च के बारे में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी। वहां पर एडीएम सीएस इमलाल, डीडीओ केएन तिवारी, अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, एसडीएम हरगिरी आदि थे।
समय से करें तैयारी और व्यवस्थाएं
बागेश्वर। आगामी विधानसभा चुनाव को पारदर्शिता से संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम विनीत कुमार ने नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि एक महीने के भीतर कभी भी आदर्श आचार संहिता लग सकती है। जिसे देखते हुए सारी व्यवस्थाएं और तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं। वहां पर डीडीओ केएन तिवारी, अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, एसडीएम हरगिरी, सीईओ पदमेंद्र सकलानी, सीओ शिवराज सिंह राणा, सहायक नोडल प्रशिक्षण राजीव जोशी, आलोक पांडेय, कैलाश प्रकाश चंदोला आदि थे।