{"_id":"5b44fbbf4f1c1bb6248b5814","slug":"dm-sp-cdo-removed-nameplates-from-their-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम, एसपी, सीडीओ ने उतारी नेमप्लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम, एसपी, सीडीओ ने उतारी नेमप्लेट
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
एसपी के वाहन से नेम प्लेट उतारती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल उच्च न्यायालय के रकारी, निजी वाहनों से पदनाम, प्रतीक आदि हटाने के फरमान पर अमल शुरू हो गया है। जिले के सभी बड़े अधिकारियों के वाहनों से पदनाम की पट्टी हटाने के साथ ही आदेश के पालन की शुरूआत हो गई है। बुधवार से निजी वाहनों से पदनाम और प्रतीक आदि हटाए जाएंगे।
मंगलवार को डीएम, एसपी, एडीएम, सीडीओ, सीएमओ, सीओ, एआरटीओ समेत तमाम जिलास्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने वाहनों से पदनाम की पट्टी उतारी। इसके साथ ही प्रशासन के निर्देश पर कई अन्य सरकारी वाहनों से पदनाम की पट्टी आदि प्रतीक हटाए गए। डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि अब किसी भी सरकारी वाहन में पदनाम की पट्टी मिली तो संबंधित मुखिया पर कार्रवाई की जाएगी।
एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि मातहतों को सरकारी वाहनों से पदनाम की पट्टी हटाने के साथ ही निजी वाहनों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस, प्रशासन, एआरटीओ बुधवार से निजी वाहनों से पदनाम और प्रतीक चिन्ह आदि हटाने की कार्रवाई शुरू करेगा।