फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM Sahiba open the closed route

डीएम साहिबा, बंद झटक्वाली-ग्वाड़ मोटर मार्ग खुलवा दो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
DM Sahiba open the closed route
डीएम साहिबा बंद मार्ग खुलवा दो
विज्ञापन

सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक क्षेत्र की सड़कों का हाल दयनीय है। महीनेभर बाद भी सड़कों से मलबा नहीं हट सका है। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण लोग विभागीय अधिकारियों तक अपनी बात नहीं पहुंचा पा रहे हैं। इससे सटे बागेश्वर क्षेत्र के ग्राम झटक्वाली-ग्वाड़ मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही ठप है। इस कारण स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले में डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन सौंपा है।

उन्होंने बताया कि झटक्वाली-ग्वाड़ मोटर मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त है। लंबे समय से सड़क बंद होने के कारण स्थानीय लोगों और स्कूली छात्र-छात्राओं को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। सड़क बंद होने के कारण पांच अक्तूबर को मतदान केंद्रों तक आने-जाने में ग्रामीणों को भारी दिक्कतों से जूझना पड़ेगा। उन्होंने डीएम से बंद झटक्वाली-ग्वाड़ मोटर मार्ग को जल्द खोलने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में निवर्तमान ग्राम प्रधान सुंदर सिंह स्यूनरी, नैन सिंह, सुरेश राम, प्रेमा देवी, मोहन राम, हरीश स्यूनरी, विजय सिंह, धना देवी, विमला देवी, महेश राम, हरी राम, रमेश राम, राजन राम, विमला देवी, शेर राम, दिवान राम, कमला देवी, सुंदर राम, जीवन राम, कुंदन सिंह, गंगा देवी, विक्की कुमार, राहुल स्यूनरी, रेनू भंडारी, रमेश राम, बसंती देवी, नवीन कुमार, मोहित चुनेरा, भूपाल राम आदि रहे।
विज्ञापन

नोट... इस खबर की फोटो नंबर 14, 15पी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed