फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM raided on complaint of illegal liquor sales

डीएम ने अवैध शराब की बिक्री  की शिकायत पर मारे छापे

Wed, 29 Mar 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 29 Mar 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
DM raided on complaint of illegal liquor sales
wine - फोटो : अमर उजाला
 शराब की अवैध रूप से बिक्री की शिकायत पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने मीट की दुकानों की चेकिंग के साथ ही दुकानों के लाइसेंस भी जांचे। फटगली में बिना लाइसेंस के मीट की दुकान चला रहे दो दुकानदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


अवैध रूप से शराब की बिक्री करने की शिकायत पर सोमवार की देर शाम जिलाधिकारी ने बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग में तमाम स्थानों पर छापेमारी की। जिलाधिकारी ने छोटे दुकानदारों और ढाबों का भी बारीकी से निरीक्षण करते हुए दुकानदारों को अवैध तरीके से शराब की बिक्री नहीं करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि कोई अवैध तरीके से शराब की बिक्री करते या फिर दुकानों में शराब पिलाते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। छापेमारी के दौरान जिलाधिकारी के साथ आबकारी और पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध शराब की शिकायत पर गरुड़ रूट पर निकले जिलाधिकारी ने खड़िया ले जा रहे ट्रकों की चेकिंग भी की। इस दौरान दो ट्रक बिना कागजातों के खड़िया ले जाते मिले। जिलाधिकारी ने दोनों ट्रकों को सीज कर कोतवाली में खड़ा करने के निर्देश दिए। दोनों ट्रकों को कोतवाली पुलिस ने कस्टडी में ले लिया। तहसीलदार जीडी तिवारी ने बताया कि बिना कागजातों वाले दोनों ट्रकों के कागजात मंगाए गए हैं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed