{"_id":"638a3bdcdbbe245a2c74486a","slug":"dm-inspects-road-construction-bageshwar-news-hld4839570190","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: भूस्खलन से गिर रहे मलबे को हटाने, पानी की निकासी करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: भूस्खलन से गिर रहे मलबे को हटाने, पानी की निकासी करने के निर्देश
विज्ञापन
बागेश्वर के द्वारिकाछीना में सड़क चौड़ीकरण के काम का निरीक्षण करतीं डीएम अनुराधा पाल। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने गिरेछीना मोटर मार्ग पर भूस्खलन से गिर रहे मलबे को हटाने के साथ ही पानी की निकासी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंडलसेरा-विवेकानंद स्कूल बाईपास पर अतिक्रमण चिह्नित करने करने के साथ ही हटाने के निर्देश दिए।
डीएम ने शुक्रवार को विभिन्न सड़कों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। गिरेछानी सड़क के निरीक्षण के दौरान डीएम ने थुनाई के पास खोली-मिहिनिया बाइपास सड़क पर गिर रहे मलबे की जानकारी ली। लोनिवि के ईई राजकुमार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों से वार्ता कर एलाइमेंट बदलने की जरूरत हो तो उस दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।
डीएम ने मंडलेसरा-विवेकानंद बाईपास के निरीक्षण के दौरान कहा कि क्षेत्र में जल भराव की समस्या आएदिन आती रहती है। जल निकासी के लिए बेहतर प्लान तैयार किया जाए। सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित कर नोटिस जारी करें। वहां पर एई बीसी जोशी, बिजेंद्र मेहरा मौजूद थे। इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने शुक्रवार को वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहां पर एडीएम सीएस इमलाल, एसडीएम हर गिरि, सहायक निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
हॉस्टल की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें : डीएम
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली का निरीक्षण कर विद्यालय के हॉस्टल की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। डीएम ने स्कूल में स्थापित सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और कक्षा कक्षों का भी निरीक्षण किया। वहां पर सीईओ जीएस सौन, प्रधानाचार्य बसंत बल्लभ पांडे आदि थे। संवाद
फसल बीमा के प्रचार के लिए वैन रवाना
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2022-23 के प्रचार- प्रसार के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वैन के जरिये बागेश्वर, कपकोट और गरुड़ ब्लॉक में किसानों को फसल बीमा की जानकारी दी जाएगी। मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा ने बताया कि संसूचित फसल गेहूं का बीमा कराने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। बताया कि गेहूं के लिए देय प्रीमियम 11.98 रुपये प्रति नाली है। बीमित राशि 598.98 रुपया प्रति नाली है। वहां पर एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के मदन कार्की आदि थे। संवाद