डीएम ने जोगाबाड़ी गुफा का निरीक्षण किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने अधिकारियों को साथ ले जाकर जोगाबाड़ी गुफा का निरीक्षण किया। गुफा को पर्यटन सर्किट से जोड़ने का प्रयास करने की बात कही। डीएम ने जिला पंचायत को पर्यटन की संभावना को देखते हुए गुफा के निकट पुलिया बनाने के निर्देश दिए। वन विभाग को गुफा तक पैदल रास्ता बनाने और पर्यटन विभाग को गुफा के सुंदरीकरण के लिए जिला योजना के बजट प्रस्तावित करके कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम प्रधान को खुली बैठक में गुफा के सुधारीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा।
डीएम घिल्डियाल नाघर माजिला से पैदल चलकर जोगाबाड़ी गुफा पहुंचे। उन्होंने गुफा क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं तलाशी। भ्रमण के दौरान डीएम ने ग्राम विकास अधिकारी को पंगचूड़ा गांव में बंजर भूमि में फल, सब्जी उत्पादन की संभावनाएं तलाशने को कहा। उन्होंने राजूहा के भवन के अधूरे प्लास्टर को देखा। ग्रामीणों ने भवन के लिए अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने की मांग की। डीएम ने जोगाबाड़ी गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। गोविंदी देवी की मांग पर डीएम ने तहसीलदार को निर्माणाधीन सड़क का सर्वे विवाद सुलझाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने वन पंचायत जोगाबाड़ी का निरीक्षण किया।
उन्होंने प्रधान को मनरेगा से चाल खाल निर्माण, बांज और अन्य चौड़ी पत्ती वाले पौधों का रोपण करने को कहा। उंनके साथ डीडीओ केएन तिवारी, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या, उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, तहसीलदार कांडा मैनपाल सिंह, ग्राम प्रधान भूपाल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन सिंह माजिला आदि थे।