{"_id":"5915eb584f1c1b1d68852297","slug":"dm-inspected-demolished-pindal-motorway","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया ध्वस्त पिंडारी मोटर मार्ग का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया ध्वस्त पिंडारी मोटर मार्ग का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 12 May 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
बंद रोड का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम मंगेश घिल्डियाल ने शुक्रवार को ध्वस्त कपकोट-पिंडारी मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क जल्दी खोलने के लिए तेजी से काम करने के निर्देश दिए। पिंडारी के लिए पुल बाजार से होकर वाहनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
बारिश से बुधवार रात कपकोट-पिंडारी मार्ग भानी नामक स्थान पर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था। इस स्थान पर पैदल चलने लायक भी स्थान नहीं बचा है। इस सड़क के बंद होने से पिंडारी के लिए अब पुल बाजार से होकर वाहनों का संचालन किया जा रहा है। सड़क के ध्वस्त होने से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी असुविधा हो रही है। शुक्रवार को डीएम घिल्डियाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ ध्वस्त सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क खोलने के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन