{"_id":"591461094f1c1b2034851560","slug":"dm-gets-officers-employees-absent","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को अनुपस्थित मिले एक दर्जन अधिकारी-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को अनुपस्थित मिले एक दर्जन अधिकारी-कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 11 May 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
उपस्थिति पंजिका देखते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बृहस्पतिवार को सुबह ठीक 10 बजे विकास भवन में स्थित विभागों में छापा मारा। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण में कनिष्ठ सहायक तारा सिंह अनुपस्थित मिले। डेयरी विभाग में वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक नरेन्द्र लाल और दुग्ध निरीक्षक दुर्गेश सिंह जंगपांगी अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने सभी का स्पष्टीकरण लेकर एक दिन का आकस्मिक अवकाश काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग का निरीक्षण करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी के समय से कार्यालय में उपस्थित नहीं होने और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मोहन नाथ एवं कनिष्ठ सहायक चम्पा देवी अनुपस्थित मिले। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को अपना और संबंधित कार्मिकों का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करते हुए कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। देर से आने पर उन्होंने अर्थ एवं संख्याधिकारी को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा। युवा कल्याण विभाग का निरीक्षण करने पर बीमारी के कारण पिछले तीन सालों से शासकीय हित में कोई काम नहीं करने पर उन्होंने व्यायाम प्रशिक्षक गजेन्द्र सिंह धानिक को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन करने की सलाह दी।
विज्ञापन
कृषि विभाग का निरीक्षण करने पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मोहन सिंह अधिकारी और आउट सोर्स से तैनात लेखाकार गौरव साह एवं डीपीडी अनिल सिंह आठ मई से अनुपस्थित मिले। सहकारिता विभाग का निरीक्षण करने पर अधिक कर्मचारियों के अवकाश पर जाने पर उन्होंने सहायक निबंधक को एक साथ सभी कार्मिकों को अवकाश स्वीकृति न देने को कहा। लघु सिंचाई विभाग के निरीक्षण में ड्राफ्ट मैन विनोद चन्द्र एवं अनुसेवक महेश सिंह आठ मई से बिना अनुमति के अवकाश पर मिले। उन्होंने ईई को स्पष्टीकरण लेकर वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने तहसील परिसर में स्थित होमगार्ड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पैसे लेकर होमगार्ड को ड्यूटी देने की शिकायत मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। जिला पूर्ति कार्यालय का निरीक्षण करते हुए प्रकाश रावत, इन्द्रा देवी, वाहन चालक गोविन्द सिंह अनुपस्थित मिले। उन्होंने अनुपस्थित कार्मिकों से स्पष्टीकरण लेने को कहा।