फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM done meeting with ofiicers.

जिन पशुओं में लक्षण नहीं, उनका पहले किया जाए टीकाकरण : डीएम

Thu, 01 Jun 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 01 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
DM done meeting with ofiicers.
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने लंपी वायपस के नियंत्रण के लिए गांवों में शिविर लगाकर पशुओं का वैक्सीनेशन और दवा बांटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेेट में लंपी वारयस रोकथाम की समीक्षा की। डीएम ने वायरस के संक्रमण से अछूते पशुओं का पहले वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए ताकि वायरस के संक्रमण से बचे पशुओं में रोग न फैले। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आर चंद्रा ने बताया कि लंपी पर नियंत्रण करने में समय लग रहा है। पशुपालकों को जागरूक करने के साथ पशुओं का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। दवा दी जा रही है। उन्होंने डीएम को बताया कि पशु गणना के अनुसार जिले में 76000 पशु हैं। 34000 पशुओं का पंजीकरण हो गया है। 15 जून तक सभी पशुओं का वैक्सीनेशन हो जाएगा। बताया कि दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। वैक्सीन की मांग की गई है जो जल्द उपलब्ध हो जाएगी।

इस बार गरुड़ में संचालित होगी गोट वैली योजना
बागेश्वर। गोट वैली योजना की समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी/सीवीओ डॉ. आर चंद्रा ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में कपकोट क्षेत्र को गोट वैली योजना में लिया गया था। 28 पशुपालकों को योजना से पांच बकरियां और एक बकरा दिया गया। 28 पशुपालकों को सहकारिता विभाग से इसी सप्ताह बकरियां दी जाएंगी। 44 पशुपालकों ने स्वयं बकरी खरीद की इच्छा जताई है। इसी के साथ कपकोट क्षेत्र में 100 बकरी पालकों पर लक्ष्य पूरा हो जाएगा। बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में गरुड़ क्षेत्र को गोट वैली में लिया गया है। सीवीओ ने बताया कि गरुड़ क्षेत्र में योजना के तहत सौ पशुपालकों का चयन किया जाना है। 83 बकरी पालकों का चिह्नीकरण किया गया है। उनके पास वर्तमान में 982 बकरियां हैं। पशुपालकों को 75 बकरी पालन यूनिट जिला योजना और 25 यूनिट राज्य सेक्टर से उपलब्ध कराई जाएंगी। डीएम ने गोट वैली योजना के प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन

निराश्रित गोवंशीय पशुओं को मिलेगा आश्रय
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने जिले के सभी एसडीएम, पशु चिकित्साधिकारी और नगर निकाय के अधिकारियों को क्षेत्रों में घूम रहे निराश्रित पशुओं को चिह्नित कर आश्रय स्थल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि अगले दो वर्षों में निराश्रित पशुओं की संख्या का अनुमान लगाते हुए अवगत कराएं ताकि उनके लिए गोशालाओं में शेल्टर (आश्रय) की व्यवस्था की जा सके। सीवीओ आर चंद्रा ने बताया कि बागेश्वर नगरपालिका क्षेत्र में 25, नगर पंचायत कपकोट में चार गोवंशी पशु निराश्रित हैं। अगले दो वर्षों में तीनों नगर निकायों में 107 गोवंशी निराश्रित होने का अनुमान है। नंद गोपाल गोशाला न्यास मनकोट में 26 पशु रखे गए हैं। गोशाला निर्माणाधीन है जिसमें 15 और पशु रखे जाएंगे। श्रीराम गोशाला हथरसिया (होराली) में 33 गोवंशीय पशु हैं। गोशाला निर्माणाधीन हैं जिसमें 20 पशु और रखे जा सकते हैं। पांच हेक्टेयर भूमि और भी खाली है। कत्यूर गोशाला समिति गोलोक धाम गरुड़ में 53 पशु रखे गए हैं। 20 पशु और रखे जा सकते हैं। डीएम ने कहा कि शासन ने प्रति गोवंशी के लिए 80 रुपये प्रतिदिन निर्धारित किया है। धनराशि जल्द गोशाला संचालकों को उपलब्ध कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed