फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM Directs Subordinates

Bageshwar News: अनुपालन आख्या नहीं देने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
DM Directs Subordinates
बागेश्वर। जिला कार्यालय सभागार में डीएम अनुराधा पाल ने पुलिस और राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक ली। उन्होंने पिछली बैठक की समीक्षा करते हुए समय पर अनुपालन आख्या जिला कार्यालय को भेजने को कहा। एडीएम को पूर्व निर्देशों की अनुपालन आख्या नहीं देने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

डीएम पाल ने राजस्व और नियमित पुलिस को विभिन्न न्यायालयों से मिले सम्मन, नोटिस, वांरट की व्यक्तिगत तामीली का सार्थक प्रयास करने को कहा। राजस्व वसूली में विशेष ध्यान देने और बड़े बकायेदारों से सख्ती से वसूली करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी ने बताया कि विभाग का 49 करोड़ लक्ष्य निर्धारित है, जिसके सापेक्ष क्रमिक संग्रह 32,42,85,939 रुपये हुआ है। बैठक में एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, एसडीएम हरगिरी, मोनिका, राजकुमार पांडेय, सीओ एसएस राणा समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गल्ला विक्रेताओं को मार्च तक का राशन भेजा
डीएसओ मनोज बर्मन ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के 30447, अंत्योदय के 4906 और राज्य खाद्य योजना के 27234 समेत कुल 62590 राशन कार्ड है। शहरी क्षेत्र में 28 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 424 (कुल 452) सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकानें आवंटित है। खाद्यान्न वितरण नियमानुसार समय पर किया जा रहा है। दूरस्थ पैदल मार्गों में स्थित सात खाद्यान्न भंडारों के कुल 35 सस्ता गल्ला विक्रेताओं के लिए माह मार्च 2023 तक का राशन भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed