फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM administered oath on Ganga cleanliness

Bageshwar News: नमामि गंगे योजना के तहत डीएम ने गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई

Mon, 06 Nov 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 06 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
DM administered oath on Ganga cleanliness
बागेश्वर में सरयू आरती के दौरान मौजूद लोग। संवाद
बागेश्वर। नमामि गंगे योजना के तहत सरयू-गोमती घाट पर गंगा आरती, भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


डीएम अनुराधा पाल ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई। नमामि गंगे स्वच्छता कार्यक्रम के तहत पूर्व में विद्यालयों में आयोजित सीनियर वर्ग निबंध प्रतियोगिता में क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे रोहित खेतवाल, बबीता मेहता, करन जोशी और जूनियर वर्ग में सोनाक्षी पांडे, गौरव जोशी, तनुजा नेगी को पुरस्कृत किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि नदियों को स्वच्छ रखने के लिए पूरे भारत में 2014 से स्वच्छता अभियान चलाया है। सरयू, गोमती सहित अन्य नदियों को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए सभी को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। पीएमजीएसवाई अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि गंगा, यमुना के साथ ही अन्य सहायक नदियों को स्वच्छ रखने के लिए नमामि गंगे, खुले में शौच मुक्त कार्यक्रम, स्वच्छ भारत अभियान जैसे कार्यक्रम आज के समय की मांग है। कार्यक्रम में कई विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed