फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DJ noise continues till late night in Bageshwar, disturbing students and elderly

Bageshwar News: बागेश्वर में देर रात तक डीजे का शोर, छात्र और बुजुर्ग परेशान

Thu, 26 Feb 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 26 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
DJ noise continues till late night in Bageshwar, disturbing students and elderly
बागेश्वर। सहालग सीजन में जिला मुख्यालय में देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजने से परीक्षार्थियों, बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी हो रही है, जबकि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। नियमों के अनुसार रात 10 बजे के बाद रिहायशी इलाकों में 45 डेसिबल से अधिक ध्वनि प्रतिबंधित है। वहीं शादी-विवाह के कार्यक्रमों में डीजे 100 डेसिबल तक की आवाज में बज रहा है। यह शोर देर रात 12 बजे तक भी जारी रहता है। उत्तराखंड और सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। इसके चलते छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों ने बताया कि तेज आवाज के कारण वे रात में पढ़ नहीं पा रहे हैं। बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर भी इसका विपरीत असर पड़ रहा है। नगर के लगभग सभी वार्डों में यह स्थिति बनी हुई है लेकिन नियमों का पालन कराने वाली पुलिस इसे रोकने का प्रयास नहीं कर रही है।
विज्ञापन


..........

रात को 10 बजे बाद डीजे या तेज ध्वनि में संगीत बजाना वर्जित है। पुलिस टीम को गश्त करते हुए तेज ध्वनि से देर रात तक डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजय लाल साह, सीओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed