फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   diwali celebration in bageshwar

सतरंगी रोशनी में जगमगाए शहर और गांव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
diwali celebration in bageshwar
बागेश्वर में दिवाली पर सजा शहर। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट/कांडा। प्रकाश पर्व दीपावली जिले में धूमधाम से मनाई गई। शुभ मुहूर्त में घरों, मंदिरों, प्रतिष्ठानों में विघ्न विनाशक भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की गई। शाम होते ही दीप और आकर्षक झालरों से शहर और गांव ऐसे रोशन हुए कि मानो आसमान के तारे धरती पर उतर आए हों। रंग बिरंगी आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो गया। धरती और आसमान का नजारा देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

महिलाओं ने सज-धजकर मां लक्ष्मी को सिंदूर अर्पित कर अपनी मांग में लगाया। बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की। पटाखों की गूंज, दीपकों, रंग बिरंगे लाइटों की चकाचौंध रही तो वहीं बाजार में भी गहमागहमी का माहौल रहा। मिठाइयों, फूलों और पूजा की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। आधी रात तक नगर से लेकर गांव तक त्योहार का धूम-धड़ाका होता रहा। इसी बीच सुबह से ही लोग अपने-अपने मित्रों, रिश्तेदारों और परिचितों को त्योहार की बधाइयां देते रहे। कपकोट विकासखंड में भी दिवाली धूमधाम से मनाई गई। कांडा के गांवों में भी दिवाली धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन

दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया
गरुड़(बागेश्वर)। दीपावली का पर्व समूचे क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। दीपावली पर्व पर कोट भ्रामरी मंदिर सहित स्थानीय मंदिरों में भीड़ भाड़ थी। कोट भ्रामरी मंदिर, बैजनाथ धाम में पूजा अर्चना करने वालों की सुबह से भीड़ थी। ग्रामीणों ने अपने गांव के भूमिया मंदिर में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed