फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Diwali Celebration

जिले में हर्षोल्लास से मनाई गया दीप पर्व, घर-घर में हुआ लक्ष्मी पूजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Diwali Celebration
बागेश्वर में दीपावली की रात महालक्ष्मी पूजन करती महिलाएं। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में रोशनी का त्योहार दीपावली हर्षोल्लास से मनाया गया। घर-घर में लोगों ने भगवान गणेश और महालक्ष्मी की पूजा अर्चना कर सुख और समृद्धि का आशीर्वाद लिया। देर रात तक लोग आतिशबाजी करते रहे। दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा कर अन्न और धन के भंडार भरने की कामना की।
विज्ञापन

दीपावली के दिन सुबह से बाजारों में रौनक रही। बाजार में लोग फूल, गन्ना, मिष्ठान, आतिशबाजी आदि सामान की खरीदारी करते दिखे। लोगों ने अपने घरों की सफाई कर खूबसूरती से सजाया। बिजली की रंग बिरंगी मालाएं से घरों को रोशन किया। सायंकाल होते ही पूरा नगर बिजली, दीपक और मोमबत्तियों की रोशनी से नहा गया। शुभ मुहूर्त में लोगों ने घर-घर में मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की। मां लक्ष्मी से अन्न और धन के भंडार भरने और सभी के जीवन में खुशियों का संचार करने की प्रार्थना की गई। देर रात तक लोगों ने जमकर आतिशबाजी कर दीपोत्सव का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

दीपावली के दूसरे दिन शुक्रवार को नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोगों ने गोवर्धन पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गोमाता की पूजा अर्चना की। सुबह के समय किसानों और पशुपालकों ने अपने-अपने मवेशियों के निवास स्थल की सफाई की। गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वती की संरचना तैयार कर उसकी पूजा की गई। गाय को तिलक लगाकर आरती कर पकवानों का भोग कराया। गौमाता से सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली पर जली एक करोड़ की आतिशबाजी
बागेश्वर। जिले में दीपावली पर आतिशबाजी जमकर बिकी। नगर के सरयू तट पर लगे पटाखा बाजार में महालक्ष्मी पूजा के दिन काफी रौनक रही। सुबह से लेकर शाम तक लोगों ने जमकर आतिशबाजी खरीदी। पटाखा व्यापारी जगदीश कार्की ने बताया कि बाजार में 10 रुपये से लेकर तीन हजार तक की आतिशबाजी की खूब बिक्री हुई। रात के समय जिला मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में देर रात तक पटाखे छुड़ाए गए। इधर व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश सोनी ने बताया कि इस बार लोगों में खरीदारी का उल्लास था। करीब एक करोड़ की आतिशबाजी कारोबार होने का अुनमान है।

रेडक्रॉस ने मनाई ईको फ्रेंडली दिवाली
बागेश्वर। रेडक्रॉस सोसायटी ने धूमधड़ाके से दूर ईको फ्रेंडली दिवाली मनाई। सोसायटी के सदस्यों ने वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा की देवकी लघु वाटिका में पौधरोपण किया। लोगों को दीपावली के उपहार स्वरूप पौधे बांटे गए। सोसायटी के चैयरमैन संजय साह जगाती ने कहा कि दीपावली पर उपहार के रूप में पौधे देने का चलन शुुरु किया जाना चाहिए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरुक किया जा सके। सचिव आलोक पांडेय ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ईको फ्रेंडली दीपावली के चलन को बढ़ाने की जरुरत है। कार्यक्रम में वृक्ष पुरुष मलड़ा को सोसायटी का पर्यावरण ब्रांड एंबेसडर भी चुना गया। इस मौके पर वाइस चैयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, केएन कांडपाल, हरीश दफौटी, देवकी देवी, रमा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed