फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Diwali celebrated with pomp, Mahalaxmi Puja from house to house

धूमधाम से मनाई गई दिवाली, घर-घर हुई महालक्ष्मी पूजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Diwali celebrated with pomp, Mahalaxmi Puja from house to house
बागेश्वर के ठाकुरद्वारा में दीपावली पर घर में महालक्ष्मी पूजा करता परिवार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में प्रकाश पर्व दीपावली धूमधाम के साथ मनाई गई। घर-घर में लोगों ने भगवान गणेश, महालक्ष्मी और कुबेर की पूजा अर्चना की। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक घर रोशनी से सराबोर रहे। देर रात तक आतिशबाजी का भी जोर रहा।
विज्ञापन

दीपावली के दिन सुबह से लोगों ने बाजार से मिष्ठान, फूल, गन्ना, आतिशबाजी की खरीदारी की। घरों में ऐपण और चौकी बनाने का काम चला। सायंकाल लोगों ने अपने घरों को दीयों और मोमबत्ती से रोशन किया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों और लोगों ने अपने घरों में पूजा अर्चना कर मां महालक्ष्मी से धन-धान्य का आशीर्वाद मांगा। जिला मुख्यालय में सायंकाल से रात तक लोगों ने जमकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन

इनसेट
ऊर्जा निगम ने निभाया वादा
बागेश्वर। दीपावली के दिन ऊर्जा निगम ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुचारु रखने का जो वादा किया था, उसे पूरी तरह से निभाया। अन्य वर्षों में दीपावली के दिन सायंकाल कुछ समय के लिए बिजली गुल हो जाती थी, लेकिन इस साल बिजली आपूर्ति सुचारु रहने से लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। ऊर्जा निगम के ईई मोहम्मद अफजाल ने कहा कि उन्होंने दीपावली पर बिजली आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए थे और स्वयं देर रात तक कार्यालय में ही बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
इस साल कम हुई आतिशबाजी
बागेश्वर। इस साल की दीपावली पर अन्य वर्षों की तुलना में आतिशबाजी कम जली। जिसका असर वातावरण पर भी दिखा। पिछले वर्षों तक दीपावली के दूसरे दिन वातावरण धुएं से भर जाता था, लेकिन इस बार मौसम एकदम साफ रहा। रात में आतिशबाजी के दौरान धुएं और दुर्गंध के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों का कहना है कि महंगाई के कारण उन्होंने आतिशबाजी पर कम खर्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed