फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Divyang woman did not get the benefit of Divyang pension for five years

दिव्यांग महिला को पांच वर्ष से नहीं मिला दिव्यांग पेंशन का लाभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Divyang woman did not get the benefit of Divyang pension for five years
बागेश्वर। मंडलसेरा उत्तरी वार्ड की दिव्यांग महिला को पांच वर्ष से दिव्यांग पेंशन का लाभ नहीं मिला है। महिला बिस्तर से उठ नहीं सकती है, जिसके कारण अब तक आधार कार्ड नहीं बना पाई। आधार नहीं बनने से पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। महिला ने प्रशासन से उसकी परेशानी का संज्ञान लेकर पेंशन लगवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर धनुली देवी अपने पति सुंदर गिरी के साथ मजदूरी कर घर चलाती थी। वर्ष 2009 में आटा चक्की में पैर फंसने के कारण उनके शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह से पैरालाइज हो गया। इसके बाद से वह बिस्तर पर हैं। हादसे के बाद उनको समाज कल्याण विभाग दिव्यांग पेंशन मिलने लगी थी, लेकिन पिछले पांच वर्षों से पेंशन बंद है। वार्ड के सभासद कैलाश आर्या ने बताया कि पेंशन बंद होने के बारे में जब बैंक में पूछताछ की तो उन्होंने आधार कार्ड का खाते से लिंक नहीं होना बताया। धनुली देवी ने बताया कि उसका पति किसी तरह से मेहनत मजदूरी कर उसका और बेटे का भरण पोषण करता है। वह बैठ भी नहीं सकती है। ऐसे में आधार कार्ड बनवाने नहीं जा पा रही हैं। उन्होंने और सभासद आर्या ने प्रशासन से महिला की परेशानी का संज्ञान लेने और पेंशन लागू करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

पैरालंपिक खिलाड़ी ने महिला को दी खाद्य सामग्री
बागेश्वर। कोरोना काल में धनुली देवी के पति की मजदूरी भी प्रभावित हुई है। इस बात की जानकारी जब पैरालंपिक खिलाड़ी मोहनी कोरंगा को हुई तो उन्होंने महिला को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। इसके अलावा उन्होंने वार्ड में 10 अन्य गरीब परिवारों को भी राशन वितरण किया। इधर सभासद आर्या ने भी सक्षम परिवारों से कोरोना काल में महिला की मदद करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आधार कार्ड नहीं बनने के कारण पेंशन नहीं मिलने की समस्या संज्ञान में आई है। महिला का जल्द आधार कार्ड बनवाकर पेंशन लगवाने का प्रयास किया जाएगा। - योगेंद्र सिंह, एसडीएम बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed