फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Divyang camp was not organized, doctor, howa tremendous uproar

दिव्यांग शिविर आयोजित कर दिया नहीं आए डॉक्टर, हउआ जबरदस्त हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Divyang camp was not organized, doctor, howa tremendous uproar
बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जिला अस्पताल में दिव्यांग शिविर आयोजित कर दिया लेकिन डॉक्टरों की व्यवस्था नहीं करा पाया। शिविर में केवल हड्डी रोग विशेषज्ञ आए थे। इस कारण कई दिव्यांगों के प्रमाण पत्र नहीं बन पाए। प्रमाण पत्र के लिए भटकते लोगों के समर्थन में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी के नेतृत्व में कांग्रेसियों, दिव्यांगों के परिजन और दिव्यांग अस्पताल परिसर में धरने में बैठ गए। कई घटे तक अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति रही। लोगों में गुस्सा इतना जबरदस्त था कि प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने सोमवार को जिला अस्पताल में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया था। स्थानीय नेत्र सर्जन के छुट्टी पर होने के कारण अल्मोड़ा से नेत्र सर्जन बुलाए गए थे लेकिन अल्मोड़ा से नेत्र सर्जन नहीं आए। इस वजह से अस्पताल में केवल हड्डी रोग से संबंधित दिव्यांगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। नेत्र, गला और कान रोग से ग्रसित दिव्यांगों को अल्मोड़ा के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में ईएनटी सर्जन का पद रिक्त है। अव्यवस्था से दिव्यांगों के परिजनों में रोष फैल गया। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे जिला अस्पताल पहुंचे कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। जिला अस्पताल परिसर में धरने में बैठ गए।
विज्ञापन

फर्स्वाण और ऐठानी के धरने में बैठने की सूचना पर कई कांग्रेसी भी वहां पहुंच गए। देखते ही देखते दिव्यांगों के परिजन दिव्यागों के साथ धळ्रने में बैठ गए। दिव्यांगों के परिजनों का कहना था कि वह लोग सुबह आठ बजे से अस्पताल में भटक रहे हैं, उन्हें अल्मोड़ा जाने को कहा जा रहा है। धरने की सूचना मिलने पर दोपहर 1:36 बजे तहसीलदार नवाजिश खलीक भी मौके पहुंचे। उन्होंने लोगों से वार्ता की। लोगों ने उनके सामने अव्यवस्था का मामला उठाया। दोपहर 2:39 बजे डॉ. जोशी सीएमओ धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बाद से दिव्यांग शिविर नहीं लगा था। इस वजह से उन्होंने शिविर का आयोजन किया। अल्मोड़ा से डॉक्टर बुलाए गए थे, जो नहीं आए। कहा कि आगे से पूरी व्यवस्था होने के बाद ही शिविर लगाया जाएगा। बताया गया कि हड्डी रोग से पीड़ित 50 दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाए गए। धरने में कांग्रेस नेता राजेंद्र टंगड़िया, सुरेंद्र खेतवाल, कवि जोशी, अंकुर उपाध्याय, देवेंद्र परिहार, घनश्याम तिवारी, उमेश गढ़िया, मनोज राठौर, गोकुल परिहार आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सुबह आठ बजे अस्पताल पहुंच गए थे। पोता सुनील कुमार (10) मूक और बधिर है। दिव्यांग प्रमाणपत्र के लिए अल्मोड़ा ले जाने को कहा जा रहा है। यह घोर अन्याय है।
-पार्वती देवी, बाजीरोट
बुढ़ापे के कारण आंख नहीं दिखाई देता है। प्रमाण पत्र बनाने के लिए गाड़ी बुक कराकर पहुंचे लेकिन यहां पर्ची काटकर इतिश्री कर दी गई।
-भगवान सिंह महरा, टकनार
बेटी साक्षी (10) चल, फिर नहीं सकती है। उसका दिव्यांगता का प्रमाण पत्र बनाने के लिए आए। अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया।
- रंजना धपोला, धपोलासेरा
भतीजी राधा (18) मूक, बधिर है। उसके माता-पिता नहीं हैं। वह मेरे साथ रहती है। प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे हैं, आज भी प्रमाणपत्र नहीं बना।
- अंजू देवी निवासी निकट कोतवाली बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed