फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   District topper Rakshit Pant aspires to become an engineer

Bageshwar News: इंजीनियर बनने चाहते हैं जिला टॉप करने वाले रक्षित पंत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
District topper Rakshit Pant aspires to become an engineer
बागेश्वर। सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में जिला टॉप करने वाले रक्षित पंत और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली वैदेही हरड़िया आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं।
विज्ञापन

शिक्षक माता-पिता मीतू पंत और उमेश चंद्र पंत के पुत्र रक्षित शुरूआत से ही पढ़ने में मेधावी रहे हैं। उनका कहना है कि सफलता के लिए हाड़तोड़ मेहनत जरूरी है। हाईस्कूल परीक्षा में भी उन्होंने सेल्फ स्टडी के माध्यम से सफलता पाई है। शेड्यूल बनाकर पढ़ने से उन्हें लाभ मिला। सोशल मीडिया भी पढ़ाई में सहायक बना। रक्षित का सपना इंजीनियर बनने का है, आगे की पढ़ाई भी वह इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर करेंगे। एडम्स पब्लिक स्कूल के आईटी इंचार्ज मुर्शिल सिद्दकी ने बताया कि स्कूल में बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक शिक्षा भी प्रदान की जाती है। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल की छात्रा वैदेही हरड़िया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहती हैं। बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा के लिए उन्होंने 97 प्रतिशत तक अंक हासिल करने का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य को अर्जित करने पर बहुत खुशी हो रही है। प्रधानाचार्य सुखविंदर सिंह विर्दी ने बताया कि विद्यालय का परीक्षाफल शानदार रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed