फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   District hospitals will soon get equipment 

जिला अस्पताल को जल्द मिलेंगे उपकरण

Tue, 05 Feb 2019 11:04 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Tue, 05 Feb 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
District hospitals will soon get equipment 
डेमो - फोटो : डेमो
जिला अस्पताल में आपरेशन के लिए जरूरी 18 उपकरण अब शासन खरीदकर जिला अस्पताल को देगा। जिला प्रशासन ने उपकरण खरीद का मामला शासन को हस्तांतरित कर दिया है। जिला प्रशासन ने आचार संहिता से पूर्व टेंडर कराने तथा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है।        
विज्ञापन


जिला अस्पताल में उपकरणों के अभाव के चलते गत दिनों जिला अस्पताल के दो डाक्टरों ने अपने इस्तीफे दे दिए थे। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु की मध्यस्थता के बाद डाक्टरों ने इस्तीफा देने का फैसला वापस ले लिया था। समझौते के मुताबिक जिला अस्पताल में उन सभी उपकरणों को मुहैया कराया जाएगा जिनकी आवश्यकता इस्तीफा देने वाले डॉक्टरों को है। इधर समझौते के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिलाधिकारी के माध्यम से 18 जरूरी उपकरणों की सूची स्वास्थ्य सचिव को भेजी है।        
विज्ञापन


इन उपकरणों की होगी आपूर्ति       
 एनस्थेसिया विभाग : एनस्थेसिया वर्क स्टेशन, सीरिंज पंप, इंफ्यूजन पंप।
आर्थोपेडिक विभाग: फेमर इंटरलॉकिंग सेट, हेमी आर्थोप्लास्टी सेट, डिजिटल टर्निंक्वाइट, पावर ड्रिल सिस्टम, स्माल फ्रागमेंट प्लेटिंग सेट, लार्ज फ्रागमेंट प्लेटिंग सेट, बेंडिंग प्रेस, बोन निबलर सेट, फ्रैक्चर टेबल, होरिजेंटल ऑटोक्लेव, सी आर्म मशीन, हाइड्रोलिक आपरेशन टेबल, इलेक्ट्रो सर्जिकल मशीन।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्जरी विभाग : जनरल सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट सेट, लेप्रास्कोपिक इंस्ट्रूमेंट इंडोस्कोप कंपलीट सेट।
 

 जिला अस्पताल के चिकित्सकों की मांग पर उपकरणों की सूची शासन को भेजी है। 18 उपकरण क्रय किए जाने हैं। खरीद का मामला शासन स्तर पर ही होगा। उम्मीद है आचार संहिता से पूर्व सारे उपकरण क्रय कर लिए जाएंगे। - डॉ जेसी मंडल, सीएमओ बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed