{"_id":"69fb6d2dcec64fb308092d9c","slug":"district-hospital-gets-new-physician-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-124645-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जिला अस्पताल को मिला नया फिजिशियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जिला अस्पताल को मिला नया फिजिशियन
Wed, 06 May 2026 10:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 06 May 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। नैनीताल के कालाखेत से स्थानांतरित होकर आए नवनियुक्त फिजिशियन डॉ. गौरव सिंह कैड़ा ने बुधवार को अस्पताल पहुंचकर अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया है। उनके आने से पिछले चार दिनों से ठप पड़ी फिजिशियन ओपीडी सेवा एक बार फिर सुचारू हो गई है।
बीते शनिवार को जिले के एकमात्र फिजिशियन के यहां से जाने के बाद पद रिक्त हो गया था। इसके चलते गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा था। बुधवार को नए डॉक्टर के अस्पताल पहुंचने पर ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। डॉ. कैड़ा का स्थानांतरण जिले के लिए बीती 15 अप्रैल को ही हो गया था लेकिन उनके कार्यभार ग्रहण करने में काफी समय लग गया। बीच में वह 30 अप्रैल को अस्पताल पहुंचे जरूर थे लेकिन इसके बाद पुन: अवकाश पर चले गए थे। लंबे इंतजार से जिले में एक बार उनके कार्यभार ग्रहण न करने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था। बुधवार को उनके ओपीडी में पहुंचने से मरीजों को राहत मिली और चर्चाओं पर भसी विराम लग गया है।
......कोट
जिले के सरकारी और निजी चिकित्सा केंद्रों में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। जिला अस्पताल में नए फिजिशियन की तैनाती से मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सकेगा। - डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ बागेश्वर