{"_id":"65e0c97af68921ce6c0a5cd7","slug":"district-bar-association-election-scheduled-for-16-march-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-104671-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 16 मार्च को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 16 मार्च को
Thu, 29 Feb 2024 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
6 से 9 मार्च तक होगी नामांकन पत्रों की बिक्री
11 और 12 मार्च को जमा होंगे नामांकन पत्र
13 मार्च को होगी नाम वापसी
बागेश्वर। जिला बार एसोसिएशन का दो साल का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। नए चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। 16 मार्च को एसोसिएशन का चुनाव होगा।
चुनाव के लिए एडवोकेट धन सिंह ठठोला को मुख्य चुनाव अधिकारी और मनोज जोशी को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी ठठोला के अनुसार 6 से 9 मार्च तक नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। 11 और 12 मार्च को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 13 मार्च को शाम चार बजे तक नाम वापसी होगी। 13 मार्च को ही नामांकनपत्रों की जांच होगी। 16 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन मतपत्रों की गिनती और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। जिला बार एसोसिएशन के वर्तमान सचिव एडवोकेट सीएस ऐठानी ने बताया कि द्विवार्षिक चुनाव का प्रस्ताव पास होने के बाद चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। चुनाव के लिए जिम्मेदारियां दी जा चुकी हैं।