{"_id":"6a28fa8473e428eb700320a9","slug":"dispute-between-two-groups-in-gobra-bazpur-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: खूनी झड़प...बीच-बचाव में आए दादा-पौत्र को लगी गोली, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: खूनी झड़प...बीच-बचाव में आए दादा-पौत्र को लगी गोली, आरोपी फरार
Wed, 10 Jun 2026 11:17 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Published by: Heera
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:17 AM IST
सार
गोबरा में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। दादा और उसका पौत्र घायल हो गए। घायलों को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाजपुर शहर के गोबरा में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। दादा और उसका पौत्र घायल हो गए। घायलों को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात गांव गोबरा में दो परिवारों की महिलाओं में कहासुनी हुई थी। उसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आ धमके। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इस दौरान बीच बचाव में आए 55 वर्षीय लद्दाराम और उसके पौत्र रिंकू को गोली छुती हुई निकली। जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र खड़ायत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जख्मी हुए लद्दाराम और उसके पौत्र रिंकू को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी सुरेंद्र खड़ायत ने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के उनके घरों में दबिश दी गई है। आरोपी घर से फरार मिले, लद्दाराम के बुलेट लगा है। जबकि उसके पौत्र रिंकू को तमंचे से निकली आग की लपट लगी है। तहरीर आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन