फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Disaster Management Training

Bageshwar News: स्काउट गाइड ने सीखे आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार के गुर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Disaster Management Training
बागेश्वर के राइंका माजखेत में आपदा प्रबंधन के गुर सीखते स्काउट और गाइड। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राइंका माजखेत में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर जारी है। तीसरे दिन स्काउट और गाइड को आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शिविर का शुभारंभ योग और व्यायाम के साथ हुआ। प्रधानाचार्य और मुख्य शिविर संयोजक राजकुमार पाठक ने स्काउट और गाइड से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए नियमित योग और व्यायाम करने को कहा। दूसरे सत्र में स्काउट और गाइड को आपदा के दौरान स्ट्रेचर बनाकर घायलों और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, उनका प्राथमिक इलाज, मरहम पट्टी करना आदि सिखाया गया। विश्व एड्स दिवस के बारे में भी जानकारी दी गई। यहां शिविर संयोजक दीवान कोश्यारी, स्काउट मास्टर नवीन पाठक और गाइड कैप्टन पूनम ड्याराकोटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed