{"_id":"63445b161135dc46826cf15a","slug":"disaster-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4785516151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में एक मकान ध्वस्त, छह मकान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में एक मकान ध्वस्त, छह मकान क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
बागेश्वर-गिरेछीना सड़क पर द्वारिकाछीना के पास दरकी पहाड़ी। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पांच दिन तक लगातार हुई बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त होने के साथ ही लोगों को नुकसान भी उठाना पड़ा। जिले में बारिश से एक मकान ध्वस्त हो गया तो छह मकान क्षतिग्रस्त हो गए। नगर के कठायतबाड़ा में सोमवार तड़के एक आवासीय मकान की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। दीवार और आंगन का एक अन्य आवासीय मकान के गेट को तोड़ता हुआ घर के भीतर घुस गया। संयोग से जानमाल का खतरा बच गया।
कपकोट मार्ग में काभड़ीभ्योल में गोलू देवता का मंदिर मलबे में दब गया। सड़क बंद रही। गिरेछीना, नामतीचेटाबगड़, बैजनाथ-तिलसारी, बालीघाट-खुलदौड़ी सड़क मलबा गिरने से बंद रही। बारिश से नगर के कई इलाकों में जलभराव हो गया।
गरुड़ के घिरतोली निवासी बहादुर राम पुत्र गोविंद राम का मकान ध्वस्त हो गया। भकुनखोला निवासी मुन्नी देवी, पत्नी राजेंद्र लाल, देवलखेत निवासी प्रकाश गिरी पुत्र आनंद गिरी, रौलानी निवासी विनोद मेहरा पुत्र विशन सिंह, बागेश्वर के ढूंगापाटली निवासी कमला देवी पत्नी बची सिंह, कुकुड़ाडाना निवासी प्रकाश चंद्र पुत्र पूरन लाल, गैराड़ निवासी शंकर सिंह पुत्र जीवन सिंह के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
सोमवार तड़के करीब चार बजे कठायतबाड़ा निवासी चंदन राम के घर की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। दीवार और आंगन का मलबा पास में भगवती देवी के घर के गेट को तोड़ता हुआ घर के अंदर घुस गया। आरे निवासी कुंदन राम पुत्र खीम राम के मकान से लगी गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। लगातार हो रही बारिश से स्टेशन रोड पर जलभराव के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।
बागेश्वर-गिरेछीना सड़क द्वारिकाछीना में भारी भूस्खलन के कारण बंद रही। सड़क बंद होने से राहगीर घंटों फंसे रहे। कौसानी-गरुड़ सड़क के साथ ही रैखोली में पेड़ गिरने से काफी देर तक सड़क बाधित रही। पुलिस की टीम ने सड़क से पेड़ हटाए। बागेश्वर-कपकोट सड़क आरे और गोलना के पास पहाड़ी से मलबा गिरने से बंद रही। कपकोट, कौसानी-गरुड़, रैखोली सड़क खुल गई थी।
बारिश से सरयू में .70 मीटर की बढ़ोतरी
बागेश्वर। बागेश्वर में सरयू के जलस्तर में सोमवार को रविवार की अपेक्षा आधा मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। गोमती भी उफान पर है। सोमवार सुबह सरयू का जलस्तर 866.30 मीटर और गोमती का जलस्तर 864.50 मीटर था। बारिश के बाद दोपहर दो बजे सरयू का जलस्तर 867 मीटर पहुंच गया। गोमती का जलस्तर वही रहा।
इंद्रदेव पानी भर गया अब मोटर बंद कर दो...
बागेश्वर। सोशल मीडिया में अत्यधिक बारिश को लेकर पोस्ट, चुटकुले की भरमार है। एक वायरल वीडियो में युवक कह रहा है-इंद्र देव पानी भर गया है, अब मोटर बंद कर दो।
एक पोस्ट में लिखा है कि बिन मौसम बरसात कराने वाले इंद्रदेव को इन्हीं हरकतों के कारण राक्षस कूटा करते थे। एक पोस्ट में लिखा था-इस बार ठंड होली करके गई, गर्मी सावन करके गई, अब बारिश जिद पर अड़ी है कि मैं भी दिवाली करके जाऊंगी।
एक अन्य पोस्ट में बारिश पर लिखा है-सूरज जी छुट्टी पर गए हैं, उनकी जगह वर्षा मैडम एक्स्ट्रा क्लास ले रहीं हैं। मैडम का कोर्स पूरा हो गया है लेकिन रिवीजन पर रिवीजन कराए जा रही हैं।
सोमवार दोपहर तीन बजे खुला मौसम
बागेश्वर। शुक्रवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार दोपहर थम गया। दोपहर तीन बजे के बाद मौसम खुल गया। पांचवें दिन लोगों को सूर्य के दर्शन हुए। शाम तक मौसम खुला रहा।